UP: यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती-2025, 17 अगस्त से शुरू होगा DV/PST, प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2025 में लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण 17 अगस्त 2026 से शुरू होगा। भर्ती बोर्ड ने प्रवेश पत्र और आवेदन पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। अभ्…

सौजन्य से:- amarujala.com
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2025 में लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण 17 अगस्त 2026 से शुरू होगा। भर्ती बोर्ड ने प्रवेश पत्र और आवेदन पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और केंद्र पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।
प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को आगामी 17 अगस्त से होने वाली दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी-पीएसटी) के लिए प्रवेश पत्र और आवेदन पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक 32,679 आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण 17 अगस्त से प्रदेश के सभी जिलों में शुरू होगा। इसमें चयनित होने वालों को सितंबर माह में शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) के लिए बुलाया जाएगा।
इसके बाद चयनितों का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियों के लिए वेबसाइट का अवकोलन करते रहने की सलाह दी है। बता दें कि इस भर्ती के लिए 28.86 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था जिसमें 19,62,560 पुरुष और 9,24,237 महिलाएं थीं। लिखित परीक्षा का आयोजन बीती 8 से 10 जून को छह पालियों में हुआ था।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

बेटे ने कराई थी दवा कारोबारी पिता की हत्या, कानपुर पुलिस का खुलासा

लखनऊ: पत्नी-बहन की हत्या कर खुदकुशी करने वाले मानस पर FIR, मृतक व्यक्ति पर दर्ज केस पर उठे सवाल?

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: फ्लैट में महिला ने फांसी लगाकर जान दी, बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत - Varanasi News


