UGC Roll Back को लेकर आगरा में झड़प-प्रदर्शन; पुलिस और युवा आमने सामने, बैरियर लगाकर रोका
UGC Roll Back को लेकर आगरा में झड़प-प्रदर्शन; पुलिस और युवा आमने सामने, बैरियर लगाकर रोका सर्वण समाज ने 18 सितंबर को जिला मुख्यालय पर घेराव-प्रदर्शन का ऐलान किया था. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : September…

सौजन्य से:- ETV Bharat
UGC Roll Back को लेकर आगरा में झड़प-प्रदर्शन; पुलिस और युवा आमने सामने, बैरियर लगाकर रोका
सर्वण समाज ने 18 सितंबर को जिला मुख्यालय पर घेराव-प्रदर्शन का ऐलान किया था.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 18, 2026 at 2:39 PM IST
आगरा : यूजीसी रोल बैक को लेकर सर्वण समाज ने जिला मुख्यालय पर घेराव और प्रदर्शन का ऐलान किया था. पुलिस और प्रशासन ने गुरुवार सुबह ही कई सर्वण समाज और किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया था. साथ ही पुलिस और प्रशासन ने एत्मादपुर, कुबेरपुर, रामबाग समेत कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी. साथ ही जिला मुख्यालय के हर एंट्री प्वॉइंटस पर पुलिस और पीएसी तैनात करके ड्रोन से निगरानी रखी.
आगरा के एत्मादपुर में एकजुट हुए सर्वण समाज के युवाओं की पुलिस से तकरार और झड़प भी हुई. जिससे पुलिस और प्रशासन अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए. हालांकि एसीपी ने समझाकर लोगों को शांत कराया और ट्रैक्टरों को आगे निकलने की अनुमति दी. एहतियातन मौके पर फोर्स तैनात है.
प्रदर्शन और घेराव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्ती बरतने की प्लानिंग की. जिसके तहत शुक्रवार तड़के से भारी फोर्स तैनात रही. साथ ही पुलिस ने कई किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया. 5000 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने के ऐलान के चलते जिले में धारा 144 (बीएनएसएस की धारा 163) लागू की गई है.
एत्मादपुर थाना पुलिस ने हाईवे और अन्य रास्तों पर पुलिस तैनात कर दी थी. गांव संवई में एक हजार से अधिक लोग सड़क पर पहुंच गए थे. युवाओं ने ट्रैक्टरों से आगरा कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकले थे, लेकिन गांव से करीब 200 मीटर आगे पुलिस और पीएसर ने बैरियर लगाए तो युवा जिला मुख्यालय तक जाने की जिद करने लगे. जिस पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक और तकरार हुई. पुलिस और पीएसी ने सख्ती दिखाई और लोगों को खदेड़ दिया.
डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह ने बताया कि जिले में जगह जगह लगाए बैरियर लगाए गए हैं. पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है. एत्मादपुर, कुबेरपुर, रामबाग, यमुना पार, बहहन, आंवलखेड़ा समेत कई रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है. प्रदर्शनकारियों के ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़े करा दिए गए हैं. युवाओं को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है.
यह भी पढ़ें : 'यूजीसी रोलबैक' के नारों से गूंजा लखनऊ, सवर्ण नेताओं ने सड़क पर उतरकर जताया विरोध
यह भी पढ़ें : यूजीसी गाइडलाइंस ने क्या सामान्य वर्ग का 'ट्रिगर प्वाइंट' दबा दिया है?
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


