कानपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कानपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रक्षाबंधन पर रिश्तेदार को छोड़ने जा रहे थे, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 31, 2026 at 8:03 PM I…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
रक्षाबंधन पर रिश्तेदार को छोड़ने जा रहे थे, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 31, 2026 at 8:03 PM IST
कानपुर: बिठूर थाना क्षेत्र के परियर पुल के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है, मृतक के परिजनों ने दुर्घटना को हत्या बताते हुए शव को बिठूर चौराहे पर रखकर हंगामा किया. सूचना पर एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया.
मृतकों की पहचान भिड़ईया गांव निवासी नगर निगम कर्मी 27 वर्षीय राहुल निषाद व उसके रिश्तेदार 24 वर्षीय सुजीत निषाद के रूप में हुई है. सुजीत होटल में वेटर का काम करता था. परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर सुजीत राहुल के घर गया था. रविवार की रात राहुल उसे बाइक से गांव सफीपुर छोड़ने जा रहा था.
इस दौरान परियर पुल के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद राहुल की पत्नी सोनी, मां बबली और उसके पांच माह के मासूम बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है.
परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज नहीं दिखाई जा रही है, जिससे उन्हें यह अंदेशा है कि किसी ने जानबूझकर वाहन चढ़ाकर उनकी हत्या की है. बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


