कानपुर में दवा कारोबारी के हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार; मृतक की बहू पर लगाया आरोप
कानपुर में दवा कारोबारी के हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार; मृतक की बहू पर लगाया आरोप सोसाइटी की सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच से वारदात का पूरा घटनाक्रम सामने आया. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : Septem…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर में दवा कारोबारी के हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार; मृतक की बहू पर लगाया आरोप
सोसाइटी की सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच से वारदात का पूरा घटनाक्रम सामने आया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 7, 2026 at 1:56 PM IST
कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में थोक दवा कारोबारी के दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस पूछताछ में दोनों ने मृतक की बहू पर ही पैसे देकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
एडीसीपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि हत्याकांड के आरोपियों और पुलिस में मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों घायल हुए हैं. पुलिस जांच में यह सामने आया है कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी विशाल गौतम पूर्व में विनीत की दुकान पर काम करता था.
नौकरी छोड़ने के बाद भी जरूरत पड़ने पर काम के सिलसिले में आता-जाता रहता था. इसी नजदीकी, भरोसे और घर की गतिविधियों की पूरी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने साथी राजकिशोर के साथ मिलकर इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया था.
फ्लैट में की गई हत्या: कल्याणपुर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर सी-104 में शनिवार रात थोक दवा व्यवसायी विनीत मनोचा (23) की उनके ही घर में गर्दन रेतकर और धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी गई थी.
हमलावरों ने उनके शरीर पर कई वार किए थे, जिससे कमरे के फर्श और बिस्तर पर खून फैल गया था. मौके पर संघर्ष के निशान भी मिले थे. रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे जब मृतक का बेटा सुब्रत मनोचा अपने परिवार के साथ घर वापस लौटा.
तब मुख्य दरवाजा खुला हुआ मिला और अंदर पिता का खून से लथपथ शव देखकर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मृतक के बेटे के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी.
CCTV में दिखे संदिग्ध: सोसाइटी की सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच से वारदात का पूरा घटनाक्रम सामने आया, जिसके अनुसार शनिवार रात करीब 9:40 बजे बेटा सुब्रत अपनी पत्नी शालू और छह वर्षीय बेटे श्रीजय के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था.
परिजनों के निकलने के महज आठ मिनट बाद यानी रात 9:46 बजे दोनों संदिग्ध चाबी का इस्तेमाल कर सीधे फ्लैट में दाखिल हो गए थे. इसके बाद रात 10:58 बजे विनीत घर पहुंचे और लगभग आधा घंटे के बाद रात 11:28 बजे दोनों अभियुक्त बाहर निकलते नजर आए.
मामले की जांच कर रहे एसीपी दिलीप सिंह ने बताया कि कमरे के किसी भी सामान से छेड़छाड़ नहीं की गई थी, जिससे प्राथमिक स्तर पर ही लूटपाट की संभावना खारिज हो गई थी. पुलिस ने अपार्टमेंट का डीवीआर, सीसीटीवी फुटेज और मेन गेट का एंट्री रजिस्टर लेकर जांच आगे बढ़ाई.
मृतक विनीत मनोचा शहर के बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स नाम से दवा का थोक व्यापार अपने बेटे सुब्रत के साथ संचालित करते थे. लगभग एक करोड़ रुपए मूल्य के चार कमरों वाले इस फ्लैट में रहते थे. घटना के समय उनकी पत्नी पुनीता गाजियाबाद में थीं. उनकी बेटी सुभानी और दामाद गुरुग्राम में इंजीनियर हैं.
यह भी पढ़ें: कानपुर में दवा कारोबारी की गला रेतकर हत्या; CCTV में दो संदिग्ध घर में घुसते दिखे
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


