कानपुर में सावन के चौथे सोमवार पर कल ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए रूट डायवर्जन
कानपुर में सावन के चौथे सोमवार पर कल ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए रूट डायवर्जन आज रात 11 बजे से कल रात 12 बजे तक शहर में लागू रहेगा विशेष यातायात डायवर्जन. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 23, 2026 at 9:01…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर में सावन के चौथे सोमवार पर कल ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए रूट डायवर्जन
आज रात 11 बजे से कल रात 12 बजे तक शहर में लागू रहेगा विशेष यातायात डायवर्जन.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 23, 2026 at 9:01 AM IST
कानपुर: कमिश्नरेट पुलिस ने सावन मास के चौथे सोमवार पर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और शिव भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है. यह ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था रविवार की रात्रि 11:00 बजे से लेकर सोमवार की रात्रि 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी, जिसके तहत शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है.
डायवर्जन के तहत गंगा बैराज से कर्बला चौराहा और कंपनी बाग चौराहे की ओर किसी भी प्रकार के मध्यम एवं भारी वाहनों के जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा, और ऐसे वाहन मंधना होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.
इसके अतिरिक्त, यशोदा नगर चौराहे से सिंहपुर, कल्याणपुर एवं यशोदा नगर चौराहे से बिठूर कस्बे की तरफ भी मध्यम और भारी वाहन नहीं जा सकेंगे. ऐसे वाहन मंधना के रास्ते डायवर्ट किए गए हैं. वहीं, बीमा चौराहे से सिद्धनाथ घाट की ओर जाने वाले सभी मध्यम एवं भारी वाहनों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा और ऐसे वाहन सीधे जेओजे चौराहे से होते हुए अपने गंतव्य के लिए निकल सकेंगे.
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए शहर में छह प्रमुख स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है. टपरा पार्क मंदिर, टेपको मेन गेट से टपरा पार्क तक रोड के बाईं तरफ, ग्रीन पार्क स्टेडियम के पीछे रोड के दोनों तरफ यूनियन बैंक तिराहे से डीएवी तिराहे तक, ग्रीन पार्क चौराहे से शराबगढ़ तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ, चुंगी चौराहे के सामने खाली प्ला (कल्याणपुर-बिठूर रोड) तथा चौबेपुर-बिठूर मार्ग के पास स्थित खाली प्लाट शामिल हैं.
यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा होने की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9305104340 और ग्रीन कॉरिडोर सेल के नंबर 9454402413 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके साथ ही, प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से विशेष अनुरोध किया है कि वे सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें.
ये भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का तोहफा, 27 और 28 अगस्त को यूपी की बसों में मुफ्त यात्रा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में आज सुबह 7 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें ये रूट चार्ट

भारत का ई-सफर: उत्तर प्रदेश में हर 49 वाहन पंजीकरण में एक ई रिक्शा, बिजली आपूर्ति बड़ी चुनौती

रितिका के स्पिन शॉट से हारी मेरठ-प्रयागराज की टीम: वाराणसी ने विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 2 मुकाबले जीते - Varanasi News


