होमक्राइमरक्षाबंधन पर लखनऊ में भाई को राखी बांधने आई महिला को मिले फरिश्ते, घायल होने के बाद भी चेन स्नैचर को दबोचा - traffic police constable trapped chain snatcher despite injured by accused woman tied rakhi
क्राइम

रक्षाबंधन पर लखनऊ में भाई को राखी बांधने आई महिला को मिले फरिश्ते, घायल होने के बाद भी चेन स्नैचर को दबोचा - traffic police constable trapped chain snatcher despite injured by accused woman tied rakhi

रक्षाबंधन पर लखनऊ में भाई को राखी बांधने आई महिला को मिले फरिश्ते, घायल होने के बाद भी चेन स्नैचर को दबोचा Traffic Cop Trapped Chain Snatcher: पुलिसकर्मी ने उनकी रक्षा के लिए अपनी चोट की परवाह नहीं की। रूबी ने भी पुलिसकर…

Jagran के अनुसार28 अगस्त 2026 को 06:31 pm बजे
रक्षाबंधन पर लखनऊ में भाई को राखी बांधने आई महिला को मिले फरिश्ते, घायल होने के बाद भी चेन स्नैचर को दबोचा - traffic police constable trapped chain snatcher despite injured by accused woman tied rakhi

सौजन्य से:- Jagran

रक्षाबंधन पर लखनऊ में भाई को राखी बांधने आई महिला को मिले फरिश्ते, घायल होने के बाद भी चेन स्नैचर को दबोचा

Traffic Cop Trapped Chain Snatcher: पुलिसकर्मी ने उनकी रक्षा के लिए अपनी चोट की परवाह नहीं की। रूबी ने भी पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उन्हें अपना भाई माना।

HighLights

- रक्षाबंधन पर महिला से चेन लूटकर भागा बदमाश, पत्थर से किया हमला, फिर भी पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

- बहन रूबी ने घायल सिपाही नवीन चौधरी की कलाई पर राखी बांधी

- पुलिसकर्मी ने उनकी रक्षा के लिए अपनी चोट की परवाह नहीं की

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। स्नेह, विश्वास और संस्कार के पर्व रक्षाबंधन पर शुक्रवार को सीतापुर से लखनऊ में अपने भाई को राखी बांधने आई महिला को फरिश्ते मिल गए।

मडियांव क्षेत्र में एक बदमाश ने महिला के गले से चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर ट्रैफिक सिपाही नवीन चौधरी और स्थानीय पुलिसकर्मी बदमाश के पीछे दौड़ पड़े। बदमाश ने ईंट और पत्थर के प्रहार के नवीन को घायल कर दिया, लेकिन चोटिल नवीन ने अन्य सहयोगियों के साथ उसको दबोच लिया और चेन बरामद कर ली। महिला रूबी ने इस प्रकरण बाद अपने सगे भाई से पहले ट्रैफिक सिपाही नवीन चौधरी और मड़ियांव थाने के अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। थाना प्रांगण में पुलिसकर्मियों ने रूबी से आशीर्वाद भी लिया।

मड़ियांव में शुक्रवार दोपहर महिला रुबी कश्यप अपने भाई को राखी बांधने सीतापुर जा रही थी। तभी मड़ियांव ढाल के पास एक बदमाश दौड़ता हुआ आया। उसने रूबी के गले से चेन खींच ली और भागने लगा। वहां ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक सिपाहियों ने ये देखते ही बदमाश का पीछा शुरू कर दिया। ट्रैफिक सिपाही नवीन चौधरी ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया।

भागने की कोशिश में आरोपी ने पास में पड़ी ईंट उठाकर नवीन की नाक पर दो बार मारी। चोट लगते ही नवीन की नाक से खून निकलने लगा। नाक से खून निकलने के बाद भी सिपाही ने उसे नहीं छोड़ा। चोट लगने से सिपाही घायल हो गए और उनके चेहरे से खून निकलने लगा, लेकिन बदमाश को नहीं छोड़ा। कुछ ही देर में मड़ियांव पुलिस के दरोगा और अन्य सिपाही भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद थाने में जो हुआ, उसने रक्षाबंधन को यादगार बना दिया। चेन लूट की पीड़ित बहन रूबी ने घायल सिपाही नवीन चौधरी की कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद उन्होंने दरोगा समेत थाने के दूसरे पुलिसकर्मियों को भी राखी बांधी।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी बहन रूबी को उपहार भी दिया। जिस भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए रूबी सीतापुर से लखनऊ आई थीं, उसी दिन एक पुलिसकर्मी ने उनकी रक्षा के लिए अपनी चोट की परवाह नहीं की। रूबी ने भी पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उन्हें अपना भाई माना।

रूबी ने बताया कि वह लखनऊ के चिनहट में रहती हैं। रक्षाबंधन पर अपने मायके सीतापुर जा रही थीं। मड़ियांव के पास बस पकड़ने के लिए खड़ी थीं, तभी पीछे से एक युवक उनकी चेन छीनकर भागने लगा।

मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चेन स्नैचिंग समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। घायल सिपाही को इलाज के लिए हिम सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाक पर दो टांके लगाए हैं। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि नवीन चौधरी की बहादुरी पर पुलिस विभाग को गर्व है। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें दस हजार रुपए और प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की है। इससे समाज में पुलिस को लेकर भरोसा मजबूत होता है और अच्छा संदेश जाता है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें