होमक्राइमTMC सांसद के लखनऊ आवास पर ED का छापा, जानिए कौन हैं नदीमुल हक
क्राइम

TMC सांसद के लखनऊ आवास पर ED का छापा, जानिए कौन हैं नदीमुल हक

टीएमसी सांसद नदीमुल हक के लखनऊ स्थित आवास पर ईडी पहुंची। हालांकि, यहां पर कोई नहीं। इसके चलते ईडी आसपास के लोगों से पूछताछ करके लौट गई। सिद्धार्थ प्रताप सिंह, लखनऊ: तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा राज्यसभा सांसद नदीमुल हक के ख…

Navbharat Times के अनुसार8 सितंबर 2026 को 06:31 pm बजे
TMC सांसद के लखनऊ आवास पर ED का छापा, जानिए कौन हैं नदीमुल हक

सौजन्य से:- Navbharat Times

टीएमसी सांसद नदीमुल हक के लखनऊ स्थित आवास पर ईडी पहुंची। हालांकि, यहां पर कोई नहीं। इसके चलते ईडी आसपास के लोगों से पूछताछ करके लौट गई।

सिद्धार्थ प्रताप सिंह, लखनऊ: तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा राज्यसभा सांसद नदीमुल हक के खिलाफ चल रही ईडी की जांच की आंच अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंच गई। ईडी कोलकाता की एक टीम जांच के सिलसिले में लखनऊ में स्थित उनके आवास पर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम सोमवार को देर शाम नदीमुल हक के अलीगंज स्थित आवास पर पहुंची थी। हालांकि, उस समय उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। अधिकारियों द्वारा आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ करके टीम वापस लौट गई।

क्या है मामला

नदीमुल हक से जुड़े हुए एक उर्दू अखबार में प्रकाशित किए गए आपत्तिजनक और भड़काऊ तथ्यों के साथ-साथ संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के मामले की जांच ईडी द्वारा की जा रही है। नदीमुल हक 'अखबार-ए-मशरिक प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी के निदेशक है, जो 'अखबार-ए-मशरिक' नाम के दैनिक उर्दू अखबार का प्रकाशन करती है।

ईडी द्वारा अखबार-ए-मशरिक प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े केस के चलते कोलकता, दिल्ली, लखनऊ, रांची सहित 7 ठिकानों पर छापेमारी की गई। अखबार-ए-मशरिक एक उर्दू दैनिक अखबार है। जिसके डायरेक्टर नदीमुल हक है। यह पूरी कार्रवाई बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई है।

कौन हैं नदीमुल हक

मोहम्मद नदीमुल हक तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद हैं। इनका जन्म 20 सितंबर 1969, कोलकाता में हुआ है। इनकी पढ़ाई सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता से पॉलिटिकल साइंस में B.A. ऑनर्स किया गया है। पेशे से पत्रकार, लेखक और बिजनेसमैन हैं। 2004 से वो अखबार-ए-मशरिक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं, जो उर्दू दैनिक अखबार-ए-मशरिक 'निकालती है। ये अखबार कोलकाता के अलावा दिल्ली, रांची, लखनऊ, भोपाल, श्रीनगर से भी प्रकाशित होता है।

पहली बार मई 2012 में राज्यसभा पहुंचे। अभी तीसरा कार्यकाल (2024-2030) चल रहा है। ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं और मुस्लिम चेहरे के तौर पर TMC में अहम हैं। रेल मंत्रालय की राजभाषा समिति, वेस्ट बंगाल उर्दू अकादमी के प्रमुख, प्रेस एक्रिडिटेशन कमेटी, वेस्ट बंगाल माइनॉरिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन समेत कई समितियों में रहे हैं।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें