TMC सांसद ठिकानों पर ED का छापा, लखनऊ आवास से 60 करोड़ के लेनदेन के दस्तावेज बरामद - ed raids tmc mp nadimul haque 60 cr docs found in lucknow
TMC सांसद ठिकानों पर ED का छापा, लखनऊ आवास से 60 करोड़ के लेनदेन के दस्तावेज बरामद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टीएमसी सांसद नदीमुल हक के ठिकानों पर छापेमारी की। लखनऊ स्थित उनके ...और पढ़ें HighLig…

सौजन्य से:- Jagran
TMC सांसद ठिकानों पर ED का छापा, लखनऊ आवास से 60 करोड़ के लेनदेन के दस्तावेज बरामद
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टीएमसी सांसद नदीमुल हक के ठिकानों पर छापेमारी की। लखनऊ स्थित उनके ...और पढ़ें
HighLights
- ईडी ने टीएमसी सांसद नदीमुल हक के ठिकानों पर छापेमारी की।
- लखनऊ आवास से 60 करोड़ रुपये के लेनदेन के दस्तावेज बरामद।
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी कर रही है विस्तृत जांच।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की कोलकाता यूनिट ने लखनऊ के अलीगंज स्थित उनके आवास की तलाशी के दौरान 60 करोड़ रुपये के लेनदेन से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। अन्य राज्यों में भी जांच एजेंसी ने छापेमारी की है।
यह कार्रवाई सोमवार से शुरू हुई जो मंगलवार तक चली। एजेंसी अब बरामद दस्तावेजों और वित्तीय रिकार्ड की जांच कर रही है। टीएमसी नेता कोलकाता से प्रकाशित होने वाले उर्दू समाचार पत्र का संचालन करते हैं। ईडी की टीम ने उनके आवास पर पहुंचकर विभिन्न दस्तावेजों और अन्य संबंधित सामग्रियों की जांच की।
तलाशी पूरी करने के बाद अधिकारियों ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। सूत्रों के अनुसार, ईडी की कार्रवाई के समय सांसद नदीमुल हक रांची में थे। वहां अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की और बाद में उन्हें कोलकाता ले जाया गया। एजेंसी विभिन्न परिसरों से मिले दस्तावेजों के आधार पर लेनदेन और धन के स्रोत की पड़ताल कर रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


