प्रयागराज में स्वामी नारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा ढहा; लोगों में दहशत, कोई जनहानि नहीं
प्रयागराज में स्वामी नारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा ढहा; लोगों में दहशत, कोई जनहानि नहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वामी नारायण मंदिर के ठीक पीछे निर्माण कार्य चल रहा है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Publ…

सौजन्य से:- ETV Bharat
प्रयागराज में स्वामी नारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा ढहा; लोगों में दहशत, कोई जनहानि नहीं
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वामी नारायण मंदिर के ठीक पीछे निर्माण कार्य चल रहा है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 29, 2026 at 9:47 AM IST
प्रयागराज: जार्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित स्वामी नारायण मंदिर परिसर में शुक्रवार देर रात अचानक अफरा-तफरी मच गई. मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर पीछे खोदे गए विशाल गड्ढे में जा समाया. रात के सन्नाटे में इमारत ढहने से हुए जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वामी नारायण मंदिर के ठीक पीछे निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके लिए नींव डालने के उद्देश्य से काफी गहरा और बड़ा गड्ढा खोदा गया था.
शुक्रवार रात अचानक मंदिर के पिछले हिस्से की जमीन धंसने लगी और कुछ ही पलों में बहुमंजिला ढांचा सीधे गड्ढे में गिर गया. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों और दुकानों से लोग बदहवास होकर बाहर निकल आए.
हादसे को लेकर जॉर्जटाउन थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह ने बताया कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.
मंदिर के पुराने भवन के बिल्कुल करीब इतना गहरा गड्ढा खोदे जाने के कारण अब निर्माण कार्य के सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि भारी खुदाई के कारण नींव के नीचे से मिट्टी खिसकी, जिससे मंदिर का ढांचा दबाव नहीं झेल सका. फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहा है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


