होम›उत्तर प्रदेश›वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में बार‍िश का नहीं टला है खतरा, आइएमडी ने जारी क‍िया है यह अलर्ट, पारे ने भी लगाया गोता - the threat of rain persists in purvanchal including varanasi the imd has issued this alert
उत्तर प्रदेश

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में बार‍िश का नहीं टला है खतरा, आइएमडी ने जारी क‍िया है यह अलर्ट, पारे ने भी लगाया गोता - the threat of rain persists in purvanchal including varanasi the imd has issued this alert

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बारिश का नहीं टला है खतरा, आइएमडी ने जारी किया है यह अलर्ट, पारे ने भी लगाया गोता वाराणसी और पूर्वांचल में बेमौसम बारिश का खतरा अभी टला नहीं है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ...और पढ़…

Jagran के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 07:04 am बजे
वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में बार‍िश का नहीं टला है खतरा, आइएमडी ने जारी क‍िया है यह अलर्ट, पारे ने भी लगाया गोता
 - the threat of rain persists in purvanchal including varanasi the imd has issued this alert

सौजन्य से:- Jagran

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बारिश का नहीं टला है खतरा, आइएमडी ने जारी किया है यह अलर्ट, पारे ने भी लगाया गोता

वाराणसी और पूर्वांचल में बेमौसम बारिश का खतरा अभी टला नहीं है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

HighLights

- वाराणसी और पूर्वांचल में बेमौसम बारिश का खतरा अभी टला नहीं।

- तापमान में गिरावट दर्ज, न्यूनतम 20°C, ठंडक का अहसास।

- मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख बदला हुआ है, बेमौसम बरसात और मानसून के गुजरने के बाद भी बादलों की आवाजाही का रुख बना हुआ है। इसकी वजह से पारा भी गिरा है और सीजन में तापमान ठंडी का अहसास भी करा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख बदलेगा और वातावरण का रुख ठंडक की ओर होगा।

बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 32.0°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.0°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा। वहीं इस दौरान 005.1mm तक बारिश भी दर्ज की गई है। हालांकि गुरुवार की सुबह आर्द्रता का न्यूनतम स्तर 69% और अधिकतम 85% दर्ज किया गया। बीते दिनों के सापेक्ष सीजन में सबसे कम तापमान यानी बीस डिग्री पारा दर्ज किया गया जो अमूमन नवंबर माह में ही होता है।

बुधवार की शाम हुई तेज आंधी के साथ बरसात की वजह से वातावरण का रुख ठंडक की ओर होने के बाद गुरुवार की सुबह भी बादलों की आवाजाही का रुख बना रहा। लेकिन दिन चढ़ने के साथ क्वार की चटख हुई धूप ने लोगों को उमस का भी अहसास कराया। जबकि मौसम का रुख अब कोहरे और कुहासे की ओर संकेत दे रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी।

दूसरी ओर मौसम विभाग ने गुरुवार को यलो अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है। माना जा रहा है कि आर्द्रता में इजाफा होने के बाद तापमान में थोड़ा इजाफा तो होगा लेकिन बारिश भी हो सकती है। इसकी वजह से तापमान में और गिरावट संभव है। वहीं सुबह से खिली धूप ने आर्द्रता में इजाफा किया है और इसकी वजह से तापमान भी चढ़ेगा। जबकि मौसम विभाग का अलर्ट जारी रहा तो वातावरण का रुख भी अनियमितता भरा हो सकता है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें