होमक्राइमकानपुर में आज यूपी T-20 का 'सुपर सैटरडे': मेरठ से टकराएगी लखनऊ फाल्कन्स; नोएडा से भिड़ेगी कानपुर सुपरस्टार्स - Kanpur News
क्राइम

कानपुर में आज यूपी T-20 का 'सुपर सैटरडे': मेरठ से टकराएगी लखनऊ फाल्कन्स; नोएडा से भिड़ेगी कानपुर सुपरस्टार्स - Kanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - UP T20 League: Meerut Vs Lucknow & Noida Vs Kanpur Match Preview कानपुर में आज यूपी T-20 का 'सुपर सैटरडे':मेरठ से टकराएगी लखनऊ फाल्कन्स; नोएडा से भिड़ेगी कानपुर सुपरस्टार्स…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 अगस्त 2026 को 07:31 am बजे
कानपुर में आज यूपी T-20 का 'सुपर सैटरडे':  मेरठ से टकराएगी लखनऊ फाल्कन्स; नोएडा से भिड़ेगी कानपुर सुपरस्टार्स - Kanpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kanpur

- UP T20 League: Meerut Vs Lucknow & Noida Vs Kanpur Match Preview

कानपुर में आज यूपी T-20 का 'सुपर सैटरडे':मेरठ से टकराएगी लखनऊ फाल्कन्स; नोएडा से भिड़ेगी कानपुर सुपरस्टार्स

- कॉपी लिंक

ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में जारी उत्तर प्रदेश टी-20 (UP T-20) लीग के 'कानपुर लेग' में आज 29 अगस्त को क्रिकेट प्रेमियों को दोहरे रोमांच का मजा मिलेगा। शनिवार को स्टेडियम में दो हाई-वोल्टेज 'डबल हेडर' मुकाबले खेले जाएंगे, जिसको लेकर शहर के दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

दिन का पहला मुकाबला दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

दोपहर 3 बजे, प्लेऑफ पहुंची मेरठ से टकराएगी लखनऊ फाल्कन्स

दिन के पहले मैच में स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स का सामना लखनऊ फाल्कन्स से होगा।

मेरठ की स्थिति: मेरठ मावेरिक्स शानदार प्रदर्शन के दम पर पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। टीम बिना किसी दबाव के मैदान पर उतरेगी।

लखनऊ के लिए मस्ट-विन मैच: दूसरी तरफ, लखनऊ फाल्कन्स के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए लखनऊ को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

शाम 7:30 बजे,कानपुर सुपरस्टार्स की नोएडा से भिड़ंत

शाम के दूसरे मुकाबले में समीर रिजवी की कप्तानी वाली मेजबान कानपुर सुपरस्टार्स की टीम अपने होम ग्राउंड पर नोएडा सुपर किंग्स के खिलाफ उतरेगी।

घरेलू मैदान और स्थानीय दर्शकों का समर्थन कानपुर सुपरस्टार्स के साथ रहेगा। हालांकि, नोएडा सुपर किंग्स के लिए यह मैच साख बचाने वाला होगा। कल (शुक्रवार) खेले गए मुकाबले में नोएडा को काशी रुद्राक्ष के हाथों 67 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में नोएडा की टीम आज हार के झटके से उबरकर जोरदार वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दर्शकों में खासा उत्साह

ग्रीनपार्क में शनिवार को होने वाले इन दोनों मुकाबलों को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और यूपीसीए (UPCA) ने तैयारियां दुरुस्त कर ली हैं। स्टेडियम के बाहर और भीतर सुरक्षा के त्रिस्तरीय इंतजाम किए गए हैं।

छुट्टी का दिन होने के कारण उम्मीद जताई जा रही है,कि दोनों मैचों के दौरान ग्रीनपार्क स्टेडियम के स्टैंड्स दर्शकों से खचाखच भरे रहेंगे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें