होमक्राइमयूपी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, लखनऊ में महिला मरीज ने तोड़ा दम
क्राइम

यूपी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, लखनऊ में महिला मरीज ने तोड़ा दम

यूपी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, लखनऊ में महिला मरीज ने तोड़ा दम लखनऊ में महिला की मौत के बाद परिवार ने डॉक्टरों को मोबाइल पर स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट दिखाई. रिपोर्ट सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. उत्तर प…

ABP News के अनुसार28 अगस्त 2026 को 05:27 am बजे
यूपी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, लखनऊ में महिला मरीज ने तोड़ा दम

सौजन्य से:- ABP News

यूपी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, लखनऊ में महिला मरीज ने तोड़ा दम

लखनऊ में महिला की मौत के बाद परिवार ने डॉक्टरों को मोबाइल पर स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट दिखाई. रिपोर्ट सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया.

उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर चिंता बढ़ गई है. लखनऊ में इस सीजन में स्वाइन फ्लू से पहली मौत सामने आई है. इंदिरानगर की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने गुरुवार को बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

जानकारी के मुताबिक, महिला को कुछ दिन पहले सर्दी-जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई थी. परिवार ने पहले एक निजी अस्पताल में इलाज कराया. लक्षणों को देखते हुए स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई. 24 अगस्त को निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी. इसके बाद डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी.

परिवार ने 25 अगस्त को महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया. आरोप है कि भर्ती के दौरान परिवार ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू की पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी नहीं दी. अस्पताल में महिला की सांस लेने की समस्या लगातार बढ़ती गई. हालत गंभीर होने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट और जीवनरक्षक उपकरणों पर रखा गया, लेकिन गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे उनकी मौत हो गई.

सीतापुर में अजीब वारदात, सोना-चांदी के साथ चीनी भी चुरा रहे चोर!

मौत के बाद सामने आई पॉजिटिव रिपोर्ट

महिला की मौत के बाद परिवार ने डॉक्टरों को मोबाइल पर स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट दिखाई. रिपोर्ट सामने आते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. इसके बाद एहतियात के तौर पर महिला के आसपास भर्ती मरीजों के सैंपल लिए गए.

महिला के इलाज में शामिल 17 डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ कुछ मरीजों के नमूने KGMU जांच के लिए भेजे गए हैं. वहीं, महिला का इलाज करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों को आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है.

एलाइजा जांच से होगी स्थिति स्पष्ट

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, महिला की रिपोर्ट किस जांच के आधार पर पॉजिटिव आई थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने बताया कि संक्रमण की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच की रिपोर्ट जरूरी होती है. स्वास्थ्य विभाग अब इस मामले की पूरी जानकारी जुटा रहा है.

परिवार और संपर्क में आए लोगों की निगरानी

स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के संपर्क में आए लोगों का पता लगाएगी. टीम यह भी जानकारी जुटाएगी कि महिला पिछले दिनों कहां-कहां गई थीं और किन लोगों के संपर्क में आई थीं.

परिवार के अन्य सदस्यों को फिलहाल आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के साथ सावधानी बरतने को कहा है. अधिकारियों के मुताबिक, परिवार या संपर्क में आए किसी व्यक्ति में सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए.

वाराणसी में ट्रैक्टर चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या, 5 दिन बाद केस दर्ज

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें