स्वामी प्रसाद मौर्य बनाएंगे यूपी में तीसरा मोर्चा? पूर्व मंत्री के बयान ने बढ़ाई हलचल
स्वामी प्रसाद मौर्य बनाएंगे यूपी में तीसरा मोर्चा? पूर्व मंत्री के बयान ने बढ़ाई हलचल स्वामी प्रसाद मौर्य ने रायबरेली में यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि है कि य…

सौजन्य से:- ABP News
स्वामी प्रसाद मौर्य बनाएंगे यूपी में तीसरा मोर्चा? पूर्व मंत्री के बयान ने बढ़ाई हलचल
स्वामी प्रसाद मौर्य ने रायबरेली में यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि है कि यूपी में तीसरा मोर्चा बनने जा रहा है जो बीजेपी को टक्कर देगा.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सूबे का सियासी माहौल गरमाने लगा है और सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई हैं. पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने रायबरेली में यूपी चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि यूपी में तीसरा मोर्चा बनने जा रहा है, जो बीजेपी को चुनौती देगा.
रायबरेली में पत्रकारों से रूबरू होते हुए अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा सियासी बयान दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि, "उत्तर प्रदेश में जो तीसरा मोर्चा बनने जा रहा है, वह भाजपा को चुनौती देगा और उसे सत्ता से हटाने की कोशिश करेगा."
दिनेश शर्मा की नियुक्ति पर अवधेश प्रसाद बोले- '...कुआं खोदने से कोई मतलब नहीं'
स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला
इसके अलावा स्वामी प्रसाद ने पीडीए की परिभाषा को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया है, स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि है कि अखिलेश यादव खुद पीडीए को समझ नहीं पाए हैं और जब-जब बैठक करते हैं, तब-तब पीडीए की परिभाषा बदल देते हैं.
अखिलेश PDA को खुद नहीं समझ पाए- स्वामी प्रसाद मौर्य
रायबरेली में मीडिया से रूबरू होते हुए अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, "पीडीए का नारा देने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद अब तक पीडीए को समझ नहीं पाए हैं. वह जहां भी बैठक करते हैं, पीडीए की परिभाषा हर बार बदल जाती है. जब कोई नेता भ्रमित होता है, तो वह जनता को स्पष्ट संदेश नहीं दे पाता है. इसलिए, समाजवादी पार्टी भाजपा को नहीं हरा सकती है."
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही समय बाकी रह गया है, ऐसे में अब राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी तेज होने लगा है. फिलहाल स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी खेमे में हलचल मच गई है.
मरीजों की सेवा के लिए मशहूर पद्मश्री प्रो. टीके लहरी से मारपीट! BHU में हड़कंप
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


