होमक्राइम'बारिश थमने दीजिए हकीकत पता चल जाएगी', लखनऊ के सबसे साफ शहर बनने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
क्राइम

'बारिश थमने दीजिए हकीकत पता चल जाएगी', लखनऊ के सबसे साफ शहर बनने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

लखनऊ को नंबर-1 स्वच्छ हवा वाला शहर घोषित किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि यह सरकारी प्रयासों का नहीं, बल्कि मानसूनी बारिश का नतीजा है। हाइलाइट्स कांग्रेस ने लखनऊ की वायु गुणवत्ता रैंकिंग को विव…

Navbharat Times के अनुसार8 सितंबर 2026 को 08:31 pm बजे
'बारिश थमने दीजिए हकीकत पता चल जाएगी', लखनऊ के सबसे साफ शहर बनने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

सौजन्य से:- Navbharat Times

लखनऊ को नंबर-1 स्वच्छ हवा वाला शहर घोषित किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि यह सरकारी प्रयासों का नहीं, बल्कि मानसूनी बारिश का नतीजा है।

हाइलाइट्स

कांग्रेस ने लखनऊ की वायु गुणवत्ता रैंकिंग को विवादित बताया

सुरेंद्र राजपूत ने बारिश को प्रमुख सुधार का कारण बताया

सरकार के प्रदूषण नियंत्रण दावों पर सवाल उठाए गए

हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में लखनऊ को देश में नंबर-1 स्वच्छ हवा वाला शहर घोषित किए जाने के बाद अब इस पर सियासी बयानबाजी और विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने इस रैंकिंग और सरकार के दावों पर ऐतराज जताते हुए इसे जमीनी हकीकत से कोसों दूर बताया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में वायु गुणवत्ता में सुधार किसी सरकारी नीति या भाजपा के प्रयासों से नहीं, बल्कि हालिया मानसूनी बारिश के चलते हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी गलत नीतियों से शहर को जाम और प्रदूषण में झोंककर झूठी वाहवाही लूटने में जुटी है।

'चौराहे बंद कर लंबे यू-टर्न बनाए, 20 प्रतिशत ज्यादा फैला गाड़ियों का धुआं'

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने लखनऊ के ट्रैफिक प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पूरा शहर भीषण जाम से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों को बंद करके जगह-जगह लंबे-लंबे यू-टर्न बना दिए हैं। इन लंबे चक्करों और जाम में फंसने के कारण वाहनों से निकलने वाला जहरीला धुआं वायुमंडल को पहले की तुलना में करीब 20 प्रतिशत अधिक प्रदूषित कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिम्मेदार लोग पता नहीं किस दुनिया में रह रहे हैं, जो शहर की सड़कों पर घुटते दम के बीच लखनऊ को सबसे अच्छी और स्वच्छ हवा वाला शहर बता रहे हैं।

'दो दिन बाद बारिश थमने दीजिए, फिर सामने आएगी AQI की हकीकत'

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा सरकार के दावों को खारिज करते हुए कहा कि सांसद राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री और उनके अधिकारियों को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। यह उपलब्धि भाजपा या सरकार के कामकाज का नतीजा नहीं, बल्कि लगातार हो रही बारिश का असर है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि दो दिन बाद जैसे ही बारिश का दौर थमेगा, तब असल एयर क्वालिटी इंडेक्स की स्थिति सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल कागजी आंकड़ों और बारिश की देन पर अपनी पीठ थपथपाना जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है।

'कानपुर, नोएडा, मेरठ और काशी के खराब AQI का कौन देगा जवाब?'

कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रदेश के अन्य बड़े औद्योगिक और प्रमुख शहरों की बदहाल आबोहवा का मुद्दा उठाते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने सवाल किया कि यदि सरकार के प्रदूषण नियंत्रण के दावे इतने ही पुख्ता हैं तो गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, आगरा, कानपुर और प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का AQI लगातार खतरनाक और खराब श्रेणी में क्यों बना हुआ है? उन्होंने पूछा कि क्या इसका जवाब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या नगर विकास मंत्री देंगे? उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार को प्रदूषण के आंकड़ों पर जनता को गुमराह करना तुरंत बंद करना चाहिए।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें