सपा ने जेपी के नाम को बनाया लूट-खसोट का जरिया : योगी
सपा ने जेपी के नाम को बनाया लूट-खसोट का जरिया : योगी बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्…

सौजन्य से:- Hindustan
सपा ने जेपी के नाम को बनाया लूट-खसोट का जरिया : योगी
बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश
बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की दुहाई देने वालों ने उनके नाम को लूट-खसोट का माध्यम बना दिया। लखनऊ में बना जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केन्द्र (जेपीएनआईसी) इसका प्रमाण है। इसके भवन की लागत दो सौ करोड़ थी, जबकि सपा ने इस पर 864 करोड़ रुपए खर्च कर डाले, फिर भी अधूरा ही रहा। उनकी मंशा इस केन्द्र को व्यक्तिगत हित का अड्डा बनाने का था। उसकी समिति में अखिलेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, डिम्पल यादव, राजेन्द्र चौधरी समेत तमाम ऐसे नाम हैं। अखिलेश यादव को इसके लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।मुख्यमंत्री
ने शनिवार को बलिया जनपद में गंगा और सरयू की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बांसडीह तहसील के पकहां ग्राम सभा के मौजा गलाफरपुर में बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण करने के बाद सभा को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश में संसाधन की कभी कमी नहीं रही। यहां के युवाओं, किसानों, व्यापारियों और महिलाओं के पास अपार क्षमता है लेकिन सपा ने गलत नीतियों के कारण इसे ‘बीमारू’ राज्य बना दिया था। सपाई गुंडे गरीबों का हक और योजनाओं को लूट लेते थे। आज पीड़ितों को 50 किलो की राहत किट दी जा रही है, सपा शासन में 500 ग्राम भी नहीं मिल पाता था। कहा कि सपाई गुंडों ने व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाई थी। जिलों में माफियाओं की समानांतर सरकार चलती थी। डबल इंजन की सरकार में माफिया मिट्टी में मिल गए। अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ की जगह ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज’ बन रहा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


