होमक्राइमसीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट प्रदेश में पांचवें स्थान पर
क्राइम

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट प्रदेश में पांचवें स्थान पर

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट प्रदेश में पांचवें स्थान पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। पुलिसिंग की प्रभावी मॉनिटरिंग के…

Hindustan के अनुसार11 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट प्रदेश में पांचवें स्थान पर

सौजन्य से:- Hindustan

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट प्रदेश में पांचवें स्थान पर

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। पुलिसिंग की प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते वाराणसी ने अपराध नियंत्रण, विवेचना निस्तारण, और विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन किया है। महिला अपराध से जुड़े मामलों में पहला स्थान प्राप्त किया गया है।

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन और साप्ताहिक समीक्षा व प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग 50 केपीआई (Key Performance Index) के आधार पर की जाती है। इनमें वाराणसी कमिश्नरेट ने 22 केपीआई में प्रदेश में प्रथम और छह केपीआई में टॉप-5 में स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2023 और 2024 में वाराणसी की रैंकिंग प्रदेश में करीब 70वें स्थान के आसपास रहती थी। लगातार सुधारात्मक प्रयासों और पुलिसिंग की प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते अब कमिश्नरेट टॉप-5 में पहुंच गया है। अपराध नियंत्रण, विवेचना निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला अपराध, डायल-112, एनडीपीएस, एससी/एसटी एक्ट, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट समेत विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन किया गया।

महिला अपराध में प्रदर्शन

महिला अपराध से जुड़े हत्या, बलात्कार, शीलभंग, अपहरण और दहेज मृत्यु के मामलों में विवेचना निस्तारण और अभियुक्तों के खिलाफ 100 प्रतिशत कार्रवाई करते हुए प्रदेश में पहला स्थान मिला। इसी तरह एससी/एसटी एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, आबकारी, गिरोहबंद अधिनियम और गुंडा अधिनियम में भी कमिश्नरेट प्रदेश में प्रथम रहा। अग्नि सुरक्षा से संबंधित एनओसी और सुरक्षा आकलन की कार्रवाई में भी 100 प्रतिशत प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया गया।

नागरिक सेवाओं का निस्तारण

नागरिक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी, घरेलू सहायक और किरायेदार सत्यापन, सीसीटीएनएस शिकायत, कार्यक्रम, जुलूस और विरोध-प्रदर्शन संबंधी अनुरोधों के निस्तारण में भी 100 प्रतिशत कार्रवाई की गई।

डायल-112 की प्रतिक्रिया समय

डायल-112 की पीआरवी का अगस्त में औसत रिस्पांस टाइम 4.90 मिनट रहा। 20,191 मामलों में पुलिस ने 10 मिनट के भीतर प्रतिक्रिया दी। इस प्रदर्शन के चलते इस श्रेणी में भी वाराणसी को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला। पॉक्सो एक्ट के मामलों में प्रभावी कार्रवाई के चलते दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जघन्य अपराधों में विवेचना निस्तारण 96.42 प्रतिशत और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ 94.92 प्रतिशत कार्रवाई के साथ वाराणसी चौथे स्थान पर रहा। गैंगस्टर एक्ट में लंबित विवेचनाओं के 98 प्रतिशत निस्तारण और वांछितों के खिलाफ 99.47 प्रतिशत कार्रवाई की गई। काशी, वरुणा और गोमती जोन में पंजीकृत अभियोगों में कुल 93.71 प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण विवेचना निस्तारण किया गया।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें