कोटेदारों का लाभांश बढ़ाने पर सीएम योगी का जताया आभार
कोटेदारों का लाभांश बढ़ाने पर सीएम योगी का जताया आभार उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद् के बैनर तले कोटेदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय का आभार व्यक्त किया। उचित दर वि…

सौजन्य से:- Hindustan
कोटेदारों का लाभांश बढ़ाने पर सीएम योगी का जताया आभार
उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद् के बैनर तले कोटेदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय का आभार व्यक्त किया। उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 125 रूपए प्रति क्विंटल करने के निर्णय का कोटेदारों ने समर्थन किया, जो गरीबों के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने में सहायक है।
उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद्(पंजी.) के बैनर तले कोटेदारों ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को 35 रूपए प्रति क्विंटल की वृद्धि कर 125 रूपए प्रति क्विंटल किए जाने पर आभार व्यक्त किया। कोटेदारों ने जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय आभार प्रतीक चिन्ह एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपा। राजेश सिशौदिया ने कहा कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश में यह वृद्धि हमारे आर्थिक हितों को मजबूती देने के साथ-साथ हमारे सेवा कार्यों के प्रति सरकारी की संवेदनशीलता एवं सम्मान को भी दर्शाती है।उमा
शंकर ने कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री मनोज कुमार का आभार व्यक्त करते है, जिन्होंने उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं एवं हितों को गंभीरता से लेते हुए हमारी लाभांश में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास किए। हमारी बात को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा। इस मौके पर पीएम आनंद, तरूण कंसल, अनिल त्यागी, सचिन कुमार, रामकिशन, गौरव कुमार, हेमंत, राजेश आदि शामिल रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


