भारत नगर में यूपी पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, चोरी के आरोपी को उठाया
भारत नगर में यूपी पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, चोरी के आरोपी को उठाया उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारत नगर में एक मकान के पास दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया जो चोरी के मामले में संदिग्ध है। आरोपी के खिलाफ मुरादाबाद में ब…

सौजन्य से:- Hindustan
भारत नगर में यूपी पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, चोरी के आरोपी को उठाया
उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारत नगर में एक मकान के पास दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया जो चोरी के मामले में संदिग्ध है। आरोपी के खिलाफ मुरादाबाद में बड़ी चोरी की घटना में शामिल होने का आरोप है। स्थानीय पुलिसकर्मी भी कार्रवाई में शामिल थे।
भारत नगर में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने अचानक एक मकान के आसपास दबिश दी। पुलिस की दो गाड़ियों में पहुंची टीम ने चोरी के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया और उसे अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। मुरादाबाद पुलिस दोपहर के समय सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस से भारतनगर निवासी एक युवक के बारे में जानकारी ली। बताया कि पिछले दिनों मुरादाबाद में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी में युवक का नाम भी सामने आया है। तभी से वह युवक की तलाश कर रही है।
इसके बाद मुरादाबाद स्थानीय पुलिस के साथ भारत नगर पहुंची। टीम ने नाले के समीप एक स्थान पर दबिश दी और कुछ देर की कार्रवाई के बाद एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिसकर्मी आरोपी को अपने वाहन में बैठाकर मौके से रवाना हो गए।कार्रवाई इतनी तेजी से हुई है कि आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते टीम आरोपी को लेकर वहां से निकल चुकी थी। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद पुलिस ने जिस युवक को उठाया है उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी है। बताया जा रहा कि युवक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद रुड़की स्थित अपने घर में आकर छिप जाता था।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


