प्रयागराज मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू
प्रयागराज मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू प्रयागराज मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ हुआ। डीआरएन रजनीश अग्रवाल ने अभियान की शुरूआत की। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में 5000 स्थानों की सफाई और मैपिंग…

सौजन्य से:- Hindustan
प्रयागराज मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू
प्रयागराज मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ हुआ। डीआरएन रजनीश अग्रवाल ने अभियान की शुरूआत की। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में 5000 स्थानों की सफाई और मैपिंग का लक्ष्य है। सामूहिक श्रमदान और पौधरोपण का आयोजन भी होगा।
प्रयागराज। प्रयागराज मंडल में गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ हुआ। डीआरएन रजनीश अग्रवाल ने टूंडला जंक्शन से अभियान की शुरुआत की। प्रयागराज मंडल कार्यालय में एडीआरएम दीपक कुमार और धनंजय सिंह तथा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एडीआरएम मो. मुबश्शिर वारिस ने अभियान शुरू कराया। यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। पखवाड़े के दौरान मंडल में पांच हजार स्थानों की सफाई और मैपिंग का लक्ष्य रखा गया है। इसमें स्टेशन, यार्ड, रेलवे कॉलोनी और पटरियों के आसपास के कचरा संवेदनशील स्थान शामिल हैं। सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और पीपीई किट वितरण भी होगा।एक अक्तूबर को सुबह आठ बजे ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान होगा।
दो अक्तूबर को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। रेलवे स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


