होम›शिक्षा-करियर›पूजा में धनबाद होकर चलेगी आगरा और कानपुर की स्पेशल ट्रेन
शिक्षा-करियर

पूजा में धनबाद होकर चलेगी आगरा और कानपुर की स्पेशल ट्रेन

पूजा में धनबाद होकर चलेगी आगरा और कानपुर की स्पेशल ट्रेन त्योहारों पर धनबाद होकर आगरा कैंट और कानपुर के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने कोलकाता से चलने वाली दोनों स्पेशल ट्रेनों के फेरे नवंबर तक बढ़ा दिए हैं। इस…

Hindustan के अनुसार13 सितंबर 2026 को 12:04 am बजे
पूजा में धनबाद होकर चलेगी आगरा और कानपुर की स्पेशल ट्रेन

सौजन्य से:- Hindustan

पूजा में धनबाद होकर चलेगी आगरा और कानपुर की स्पेशल ट्रेन

त्योहारों पर धनबाद होकर आगरा कैंट और कानपुर के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने कोलकाता से चलने वाली दोनों स्पेशल ट्रेनों के फेरे नवंबर तक बढ़ा दिए हैं। इससे धनबाद आने और पूजा बाद वापस काम पर लौटने वालों को सहूलियत होगी।

त्योहारों पर धनबाद होकर आगरा कैंट और कानपुर के लिए भी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने कोलकाता से चलने वाली दोनों स्पेशल ट्रेनों के फेरे नवंबर तक बढ़ा दिए हैं। इससे दुर्गापूजा, दीवाली और छठ महापर्व पर उत्तर प्रदेश की तरफ से धनबाद आने और पूजा बाद वापस काम पर लौटने वालों को काफी सहूलियत होगी।

विशेष ट्रेन सेवाएँ

दो दिन पहले कोलकाता से ऋषिकेश के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा हुई थी। इस साल बंगाल से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें ही धनबाद के यात्रियों की भी भीड़ थामेंगी। अभी तक धनबाद से एक भी पूजा स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं हुई है। धनबाद से भेजे गए स्पेशल ट्रेन के प्रस्तावों को रेलवे बोर्ड ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है, जबकि दुर्गापूजा से लेकर छठ तक बुकिंग लाइन खुलते ही धनबाद की तरफ आनेवाली पूरी ट्रेन बुक हो जा रही हैं। लंबी दूरी के साथ-साथ धनबाद से छठ पर चलनेवाली बिहार की स्पेशल ट्रेनों की भी घोषणा नहीं हुई है।

कानपुर-कोलकाता-कानपुर स्पेशल ट्रेन

04157/04158 कानपुर-कोलकाता-कानपुर पूजा स्पेशल : कानपुर से यह ट्रेन छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक हर मंगलवार को चलेगी। वापसी में कोलकाता से सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी। कानपुर से सुबह आठ बजे खुलकर यह ट्रेन मंगलवार की रात 8.05 बजे गोमो और रात 8.40 बजे धनबाद रुकते हुए बुधवार सुबह 4.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता से सुबह 7.25 बजे खुलकर दोपहर 12.45 बजे धनबाद और दोपहर 1.05 बजे गोमो रुकते हुए गुरुवार रात 01.25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

आगरा कैंट-कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन

01911/01912 आगरा कैंट-कोलकाता-आगरा कैंट पूजा स्पेशल : आगरा कैंट से यह ट्रेन एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी। आगरा कैंट से ट्रेन सुबह 3.40 बजे खुलेगी और गोमो रात 8.05 बजे और धनबाद रात 8.40 बजे रुकते हुए सुबह चार बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता से दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी। कोलकाता से शुक्रवार सुबह 07.25 बजे रवाना होकर दोपहर 12.45 बजे धनबाद और दोपहर 1.05 बजे गोमो रुकते हुए शनिवार सुबह आठ बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें