होम›शिक्षा-करियर›शिवपुर में कानपुर एक्सप्रेसवे के रैंप को बंद किया गया
शिक्षा-करियर

शिवपुर में कानपुर एक्सप्रेसवे के रैंप को बंद किया गया

शिवपुर में कानपुर एक्सप्रेसवे के रैंप को बंद किया गया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर शिवपुर में बनाया रैंप बंद कर दिया गया है। पहले बारिश में सड़क धंसने की शिकायतें आई थीं, अब एलीवेटेड रोड से मलबा गिरने से परियोजना की गुणवत्…

livehindustan.com के अनुसार14 सितंबर 2026 को 08:04 pm बजे
शिवपुर में कानपुर एक्सप्रेसवे के रैंप को बंद किया गया

सौजन्य से:- livehindustan.com

शिवपुर में कानपुर एक्सप्रेसवे के रैंप को बंद किया गया

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर शिवपुर में बनाया रैंप बंद कर दिया गया है। पहले बारिश में सड़क धंसने की शिकायतें आई थीं, अब एलीवेटेड रोड से मलबा गिरने से परियोजना की गुणवत्ता पर चिंता बढ़ी है। एनएचएआई ने मौके पर निरीक्षण किया है और मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है।

फोटो-बंथरा में लगा जाम एलिवेटेड रोड पर लगा रोड ब्रेकर -एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया

-देर रात से एलिवेटेड रोड की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया

सरोजनी नगर, संवाददाता।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए शिवपुर में बनाया रैंप को रोड ब्रेकर लगाकर बंद कर दिया गया। पहली बारिश में ही ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों में सड़क धंसने की शिकायतें सामने आने के बाद अब एलीवेटेड रोड से मलबा गिरने की घटना ने परियोजना की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को एक टीम ने धंसे हिस्से का सर्वे किया। मीडिया के वहां पहुंचते ही यह टीम आनन-फानन में वाहन में बैठ कर निकल गई। बताया जाता है कि यह टीम आईआईटी के छात्रों की थी। एनएचएआई के अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया। देर रात से मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया गया है।

दो महीने में सामने आईं दो बड़ी घटनाएं

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का 13 जुलाई को लोकार्पण हुआ था और अगले दिन इसे वाहनों के लिए खोल दिया गया था। उद्घाटन के महज दो महीने के भीतर पहले सड़क धंसने और अब एलीवेटेड रोड से मलबा गिरने की घटना सामने आई है। इससे एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एलीवेटेड रोड से मलबा गिरना लगातार जारी रहा तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। भारी मलबा किसी वाहन या राहगीर पर गिरने से जान-माल का नुकसान हो सकता है। लोगों ने पूरे एलीवेटेड हिस्से की तकनीकी जांच, निर्माण गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच और सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की है।

कटी बगिया, जुनावगंज व बंथरा में फिर जाम से जुझेंगे राहगीर

लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड एक्सप्रेस के शुरू होने बाद बंथरा, जुनाबगंज व कटी-बगिया में लगने वाले जाम से राहगीरों को मुक्ति मिल चुकी थी। लेकिन अब एलिवेटेड रोड पर वाहनों को बनी से आगे रोके जाने से कटी-बगिया, जुनाबगंज एवं बंथरा में फिर से जाम की समस्या बढ़ जाएगी। सोमवार की शाम बंथरा में भीषण जाम लग गया। जिसके चलते वाहन रेंगते नजर आए।

रात में होगा मरम्मत कार्य

एनएचएआई के निर्देश पर क्षतिग्रस्त एलिवेटेड रोड की मरम्मत का काम सोमवार की रात से शुरू होगा। इसलिए सोमवार की शाम को ही क्रेन, निर्माण सामग्री व कार्य बल के साथ ही तकरीबन आधा दर्जन अधिकारी मौके पर पहुंचे गये थे। एक अधिकारी ने बताया कि शाम से मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें