होमराजनीतिस्वच्छ हवा की मुहिम में प्रयागराज का जहांगीराबाद वार्ड को राष्ट्रीय पुरस्कार
राजनीति

स्वच्छ हवा की मुहिम में प्रयागराज का जहांगीराबाद वार्ड को राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छ हवा की मुहिम में प्रयागराज का जहांगीराबाद वार्ड को राष्ट्रीय पुरस्कार हिन्दुस्तान, प्रयागराज प्रयागराज के जहांगीराबाद वार्ड को स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। महापौर एवं न…

Hindustan के अनुसार7 सितंबर 2026 को 07:31 am बजे
स्वच्छ हवा की मुहिम में प्रयागराज का जहांगीराबाद वार्ड को राष्ट्रीय पुरस्कार

सौजन्य से:- Hindustan

स्वच्छ हवा की मुहिम में प्रयागराज का जहांगीराबाद वार्ड को राष्ट्रीय पुरस्कार

हिन्दुस्तान, प्रयागराज

प्रयागराज के जहांगीराबाद वार्ड को स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। महापौर एवं नगर आयुक्त दिल्ली जाकर पुरस्कार ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ वायु के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ाना और नागरिकों को वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक करना है।

प्रयागराज। स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत कराए गए वार्ड स्तरीय सर्वेक्षण में जहांगीराबाद वार्ड का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और नगर आयुक्त साईं तेजा केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से सोमवार को पुरस्कार प्राप्त करेंगे। पुरस्कार लेने के लिए महापौर और नगर आयुक्त रविवार रात प्रयागराज एक्सप्रेस से नई दिल्ली रवाना हो गए। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत देशभर के 130 शहरों के सभी वार्डों में कराए गए इस सर्वेक्षण का उद्देश्य स्वच्छ वायु के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना, वार्डों के बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करना और नागरिकों को वायु प्रदूषण के प्रति जागरूक करना है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें