नेपालगंज रोड से आज वाराणसी आएगी पहली ट्रेन
नेपालगंज रोड से आज वाराणसी आएगी पहली ट्रेन हिन्दुस्तान, वाराणसी वाराणसी से नेपालगंज रोड के लिए दो नई ट्रेनों, वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार किया गया है। इनका उद्घाटन 31 अग…

सौजन्य से:- Hindustan
नेपालगंज रोड से आज वाराणसी आएगी पहली ट्रेन
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी से नेपालगंज रोड के लिए दो नई ट्रेनों, वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार किया गया है। इनका उद्घाटन 31 अगस्त को होगा। ये ट्रेनें नेपाल के लोगों के लिए भी फायदेमंद होंगी, जिससे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
वाराणसी। अब वाराणसी से नेपालगंज रोड के लिए दो ट्रेनें जाएंगी। वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार अब नेपालगंज रोड तक किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि 31 अगस्त को नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री तथा रेलमंत्री कॉन्फ्रेंसिंग से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसकी शुरुआत नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को रवाना करके किया जाएगा। ट्रेन सेवाओं की शुरुआत से नेपालगंज रोड से यात्री बहराइच होते हुए गोंडा, गोरखपुर और वाराणसी तक सीधे पहुंच सकेंगे। नेपाल के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


