लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मिला युवक का शव
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मिला युवक का शव फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास एक 20 वर्षीय युवक का शव मिला। शव के हाथ पर 'मोलू गौतम' नाम लिखा है। पुलिस ने सिर और पैर पर चोट के निशान पाए हैं और टायर के…

सौजन्य से:- Hindustan
लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मिला युवक का शव
फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास एक 20 वर्षीय युवक का शव मिला। शव के हाथ पर 'मोलू गौतम' नाम लिखा है। पुलिस ने सिर और पैर पर चोट के निशान पाए हैं और टायर के निशान भी मिले हैं, जिससे यह संदेह है कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी।
थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी है। मृत युवक के हाथ पर मोलू गौतम नाम लिखा है। जानकारी के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा से पांच सौ मीटर दूर लखनऊ-आगरा लाइन में सड़क किनारे करीब 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फतेहाबाद पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और शव मोर्चरी भेज दिया है। युवक के सिर में चोट लगी थी। खून भी बह रहा था। एक पैर में भी चोट के निशान हैं। हाथ पर मोलू गौतम लिखा है।
कपड़ों पर टायर के निशान भी मिले है। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। पुलिस हाथ पर लिखे नाम व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मृत युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि टोल प्लाजा के पास युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त के लिए दो टीमों को लगाया गया है। हाथ पर लिखे नाम व कपड़ों के जरिए उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


