वाराणसी मंडल की बालिकाएं इतिहास रचने के कगार पर
वाराणसी मंडल की बालिकाएं इतिहास रचने के कगार पर वाराणसी की बालिका टीम ने प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह पहला मौका है जब टीम ने सबजूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के फाइनल में…

सौजन्य से:- Hindustan
वाराणसी मंडल की बालिकाएं इतिहास रचने के कगार पर
वाराणसी की बालिका टीम ने प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह पहला मौका है जब टीम ने सबजूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के फाइनल में स्थान बनाकर अपनी ताकत दिखाई। खिलाड़ी डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
वाराणसी। प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बनारस मंडल की बालिका टीम इतिहास रचने के कगार पर पहुंच गई हैं। यह पहला अवसर है जब बनारस की टीम ने इस प्रतियोगिता के सबजूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में खेली जा रही प्रतियोगिता में बालिका के सब जूनियर वर्ग में वाराणसी ने अलीगढ़ को 10-3 गोल से पराजित किया। वाराणसी की वंशिका, आकृति और आयुषी ने धारदार प्रदर्शन किया।
जूनियर वर्ग की सफलता
जूनियर वर्ग में वाराणसी ने झांसी को एकतरफा मैच 12-3 से शिकस्त दिया। वाराणसी की रितिका, अनीशा, सोनाली और गोलकीपर सेजल का खेल सराहनीय रहा। उधर सीनियर वर्ग के सेमीफाइनल में वाराणसी ने बस्ती को 11-3 से रौंद दिया। दीपिका, तनु और राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति के बेहतरीन से वाराणसी मंडल की टीम ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। आयोजन सचिव डॉ एके सिंह के अनुसार मंगलवार को सुबह आठ बजे से मैच खेले जाएंगे。
खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच
वाराणसी। प्रदेश के 1620 बालक बालिका अब तक 70 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखा चुके हैं। 18 मंडल और कस्तूरब गांधी आवासीय विद्यालय की बालिका इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के ऑब्जर्बर परमेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलता है। खिलाड़ी किस किस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसको सीखने को भी मिलता है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Gomti Floods Lucknow: Areas In Uttar Pradesh Faces Waterlogging Amid Rising River Levels

Ahead of Uttar Pradesh polls, Mayawati talks about Gen Z concerns, asks govt to move beyond rhetoric

Uttar Pradesh Cabinet's Big Decision: Noida's Jewar Airport to be Named ‘Narendra Modi International Airport’


