होमक्राइमजेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, 1 लाख करोड़ से ज्यादा की खरीद; तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित
क्राइम

जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, 1 लाख करोड़ से ज्यादा की खरीद; तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

उत्तर प्रदेश ने जेम पर 1 लाख करोड़ रूपये से अधिक की सरकारी खरीद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जेम के 10वें स्थापना दिवस पर यूपी को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने सरकारी खरीद के डिजिटल मंच जेम यानी गवर्…

Navbharat Times के अनुसार11 अगस्त 2026 को 11:18 am बजे
जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, 1 लाख करोड़ से ज्यादा की खरीद; तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

सौजन्य से:- Navbharat Times

उत्तर प्रदेश ने जेम पर 1 लाख करोड़ रूपये से अधिक की सरकारी खरीद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जेम के 10वें स्थापना दिवस पर यूपी को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ने सरकारी खरीद के डिजिटल मंच जेम यानी गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2017 में जेम की शुरुआत के बाद से प्रदेश ने इसके माध्यम से ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद कर ली है। देश के सभी राज्यों की जेम के जरिए हुई कुल खरीद में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक है। इसी शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदेश को जेम के 10वें स्थापना दिवस पर एक साथ तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।

जेम के 10वें स्थापना दिवस पर यूपी सम्मानित

10 अगस्त को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित जेम के 10वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश को 'जेम ओवरऑल एक्सीलेंस अवार्ड', 'हाईएस्ट जीएमवी सिंस इनसेप्शन' और 'बेस्ट आउटरीच इनिशिएटिव्स फॉर कैपेसिटी बिल्डिंग' से सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश की ओर से प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, शशि भूषण लाल सुशील ने ये पुरस्कार ग्रहण किए। तीन अलग-अलग श्रेणियों में मिला यह सम्मान जेम पर उत्तर प्रदेश के लगातार बेहतर प्रदर्शन की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।

तीनों पुरस्कारों का क्या है मतलब?

उत्तर प्रदेश को मिला जेम ओवरऑल एक्सीलेंस अवार्ड जेम पर प्रदेश के समग्र प्रदर्शन के लिए है। हाईएस्ट जीएमवी सिंस इनसेप्शन पुरस्कार जेम की स्थापना से अब तक प्रदेश द्वारा की गई ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद को दर्शाता है। वहीं बेस्ट आउटरीच इनिशिएटिव्स फॉर कैपेसिटी बिल्डिंग पुरस्कार जेम के बारे में लोगों को जागरूक करने, प्रशिक्षण देने और अधिक से अधिक विभागों, अधिकारियों तथा कारोबारियों को इससे जोड़ने के प्रयासों के लिए मिला है।

छोटे कारोबारियों और उद्यमियों को मिला फायदा

प्रमुख सचिव शशिभूषण लाल सुशील ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में जेम पर उत्तर प्रदेश की बढ़ती खरीद का फायदा सरकारी विभागों के साथ प्रदेश के कारोबारियों और उद्यमियों को भी मिला है। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों, महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उद्यमों और स्टार्टअप्स को सरकारी खरीद में भाग लेने के लिए बेहतर अवसर मिले हैं। छोटे कारोबारियों के लिए सरकारी बाजार तक पहुंच आसान हुई है और वे अपने उत्पाद एवं सेवाएं सीधे सरकारी संस्थाओं के सामने रख पा रहे हैं।

सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी

उन्होंने कहा कि जेम के जरिए खरीदारी होने से सरकारी विभागों के सामने अलग-अलग विक्रेताओं और उत्पादों के विकल्प उपलब्ध हुए हैं। इससे खरीद प्रक्रिया अधिक खुली और प्रतिस्पर्धी हुई है। वहीं विक्रेताओं के लिए भी सरकारी संस्थाओं तक पहुंचने का एक समान मंच तैयार हुआ है। उत्तर प्रदेश में जेम के इस्तेमाल को बढ़ाने के साथ अधिकारियों, विभागों और कारोबारियों को इसकी प्रक्रिया समझाने के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए हैं।

1 लाख करोड़ की खरीद और 30% से ज्यादा हिस्सेदारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन सिर्फ खरीद के आंकड़े तक सीमित नहीं रहा। एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद, 30 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिलकर बताते हैं कि प्रदेश ने जेम को सरकारी खरीद की व्यवस्था में प्रभावी तरीके से अपनाया है। इससे खरीद में पारदर्शिता बढ़ी है और छोटे उद्यमियों, महिला कारोबारियों तथा स्टार्टअप्स के लिए सरकारी बाजार में अपनी जगह बनाने के अवसर भी बढ़े हैं।

गुड गवर्नेंस की दिशा में मजबूत उदाहरण

जेम के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभावी समन्वय ने सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ गुड गवर्नेंस की दिशा में भी एक मजबूत उदाहरण प्रस्तुत किया है। जेम के 10वें स्थापना दिवस पर मिले ये तीनों राष्ट्रीय पुरस्कार उत्तर प्रदेश की इसी उपलब्धि की पहचान हैं।

लेखक के बारे मेंदेवेश पांडेयदेवेश पांडेय नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। वे एनबीटी की उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजिटल टीम के सदस्य हैं। देवेश के पास डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 9 साल का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मई 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। इससे पहले वे इंडिया न्यूज, भारत समाचार, न्यूज वन इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों सहित कई डिजिटल चैनल में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

देवेश की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीतिक, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक और विश्वसनीय विश्लेषण पाठकों तक पहुंचाना है। उन्हें यूपी-उत्तराखंड के तमाम शहरों के ऐतिहासिक महत्व, अपराध की साइड स्टोरी और जनहित से जुड़ी शासन-प्रशासन की खबरें लिखने में रुचि है।

उत्तर प्रदेश की क्राइम, राजनीति, गवर्नेंस, खेल, पब्लिक हेल्थ और नागरिक अधिकारों से जुड़ी खबरो को लिखना। इसके साथ ही देवेश खेल की खबरों को लेकर भी अपनी काफी रुचि रखते हैं।

देवेश पांडेय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। देवेश डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट मीडिया में 9 साल काम करने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने ने 2016 के आखिर में यूपीटीवी लिमिटेड (भारत समाचार) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां यूपी-उत्तराखंड में हुए 2017 विधानसभा चुनाव को डेस्क से महत्वपूर्ण खबरों और राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ कवर किया। इसके बाद न्यूज वन इंडिया में असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को कवर किया। इसके बाद 2022 में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों को इंडिया न्यूज सहित डिजिट चैनल्स में रहते हुए कवर किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें