होमराजनीतिदो दिन गोरखपुर में रहेंगे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, हर सीट पर होगा मंथन
राजनीति

दो दिन गोरखपुर में रहेंगे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, हर सीट पर होगा मंथन

दो दिन गोरखपुर में रहेंगे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, हर सीट पर होगा मंथन गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े दो दिन रहेंगे। वे 62 विधानसभा सीटों पर चर्चा करेंगे, विशेष फोकस बस्ती और आजमगढ़ मंडल…

Hindustan के अनुसार16 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
दो दिन गोरखपुर में रहेंगे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, हर सीट पर होगा मंथन

सौजन्य से:- Hindustan

दो दिन गोरखपुर में रहेंगे भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, हर सीट पर होगा मंथन

गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े दो दिन रहेंगे। वे 62 विधानसभा सीटों पर चर्चा करेंगे, विशेष फोकस बस्ती और आजमगढ़ मंडल पर रहेगा। यह उनके पहले दौरे का हिस्सा है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पदाधिकारियों से महत्वपूर्ण बैठकें होंगी।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े गुरुवार की दोपहर गोरखपुर पहुंच रहे हैं। वह दो दिनों तक गोरखपुर में रहकर क्षेत्र के 62 विधानसभा सीटों को लेकर पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। उनका विशेष फोकस बस्ती और आजमगढ़ मंडल पर संभावित है। जहां पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।गोरखपुर क्षेत्र में 10 प्रशासनिक और संगठन के लिहाज से 12 जिले आते हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी प्रभारी की पहला दौरा है। कार्यक्रम तय होने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय गोरखपुर पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि विनोद तावड़े का फोकस उन सीटों पर अधिक है, जहां पिछले चुनाव में पार्टी को करारी हार मिली थी।

गोरखपुर क्षेत्र के महामंत्री डॉ.सत्येन्द्र सिन्हा ने बताया कि विधानसभा प्रभारी का दो दिन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह करीब 27 घंटे गोरखपुर में रहेंगे। इस दौरान क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें