होमक्राइमप्रयागराज से पेशी से जिला कारागार झांसी लौटा अली
क्राइम

प्रयागराज से पेशी से जिला कारागार झांसी लौटा अली

प्रयागराज से पेशी से जिला कारागार झांसी लौटा अली हिन्दुस्तान, झांसी झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को रंगदारी और मारपीट के मामले में प्रयागराज अदालत में पेश किया गया। पेशी के बाद, अली को भारी सुरक्षा में झां…

Hindustan के अनुसार22 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
प्रयागराज से पेशी से जिला कारागार झांसी लौटा अली

सौजन्य से:- Hindustan

प्रयागराज से पेशी से जिला कारागार झांसी लौटा अली

हिन्दुस्तान, झांसी

झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को रंगदारी और मारपीट के मामले में प्रयागराज अदालत में पेश किया गया। पेशी के बाद, अली को भारी सुरक्षा में झांसी वापस लाया गया। उन्होंने मीडिया से कुछ नहीं कहा और परिवार से चुनाव लड़ने को लेकर भी चुप रहे।

प्रयागराज से पेशी से जिला कारागार झांसी लौटा अली

झांसी, संवाददाता। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झांसी जेल से प्रयागराज की जिला अदालत में पेश किया गया। अली अहमद को रंगदारी और मारपीट से जुड़े मामले में बयान दर्ज कराने के लिए प्रयागराज ले जाया गया था।अदालत में पेशी के बाद आधी रात के बाद अली अहमद को भारी सुरक्षा के बीच वापस झांसी लाया गया। जेल जाते समय अली अहमद ने सिर्फ इतना कहा कि “ भैया कुछ नहीं कहना चाहेंगे बहुत लंबा सफर था”, इसके बाद उसने हाथ हिला दिया। कंधे पर गमछा रखा और शांत हो गया।

उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। परिवार से चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर भी अली अहमद चुप रहे और कोई जवाब नहीं दिया। प्रयागराज से वापस लाए जाने के बाद अली अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच झांसी जिला कारागार में दाखिल कराया गया।

ये भी पढ़ें:माफिया अतीक के बेटे का पुलिस ने रोका काफिला

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें