मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार दादरी में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी आलम को गिरफ्तार किया गया। उसने सोशल मीडिया पर गलत आरोप लगाते हुए एक वीडियो में अभद्र भ…

सौजन्य से:- Hindustan
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
दादरी में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी आलम को गिरफ्तार किया गया। उसने सोशल मीडिया पर गलत आरोप लगाते हुए एक वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। व्यापार मंडल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। वीडियो को आठ लाख से अधिक लोगों ने देखा है।
दादरी, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बोलने के दौरान अभद्र टिप्पणी की थी। उसका वीडियो वायरल हो गया। व्यापार मंडल ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो नगर के रेलवे रोड का है, जिसमें एक यूट्यूबर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से बात कर रहा है। आलम नामक युवक बात करते हुए खुद को गोरखपुर मंदिर के पास रसूलपुर का रहने वाला बता रहा है।
आलम योगी आदित्यनाथ पर गलत आरोप लगाकर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। जिस पर आसपास खड़े लोग भी इस व्यहवार पर गलत प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आठ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। लोग पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। नगर के व्यापार मंडल ने इस प्रकरण की शिकायत पुलिस से की। एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी आलम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नगर में किराए पर रहता है मूल रूप से खुद को गोरखपुर का रहने वाला बता रहा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


