गोरखपुर से दिल्ली और मुम्बई अमृतभारत एक्सप्रेस को बोर्ड की मंजूरी
गोरखपुर से दिल्ली और मुम्बई अमृतभारत एक्सप्रेस को बोर्ड की मंजूरी गोरखपुर से नई दिल्ली और मुम्बई तक चलेगी अमृतभारत बोर्ड ने जारी किया गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर से दिल्ली और मुम्बई (बांद्रा) के लिए अमृतभारत एक्सप्…

सौजन्य से:- Hindustan
गोरखपुर से दिल्ली और मुम्बई अमृतभारत एक्सप्रेस को बोर्ड की मंजूरी
गोरखपुर से नई दिल्ली और मुम्बई तक चलेगी अमृतभारत बोर्ड ने जारी किया
गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर से दिल्ली और मुम्बई (बांद्रा) के लिए अमृतभारत एक्सप्रेस की मंजूरी मिल गई है। निदेशक कोचिंग (रेलवे बोर्ड) संजय आर नीलम ने सोमवार को मंजूरी का पत्र जारी कर दिया है। गोरखपुर से दिल्ली तक अमृतभारत एक्सप्रेस ट्रेन 15095/15096 नंबर से चलेगी जबकि गोरखपुर से बांद्रा अमृतभारत एक्सप्रेस ट्रेन 15085/15086 नंबर से चलेगी। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने बाद एनई रेल प्रशासन ने ट्रेन संचलन की तैयारी शुरू कर दी है。
रेलवे बोर्ड की मंजूरी
रेलवे बोर्ड ने प्रयोग के तौर पर अभी इन दोनों ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन चलाने की मंजूरी दी है। यात्रियों की डिमांड बढ़ने पर इनके फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। बिहार से चलकर गोरखपुर के रास्ते अभी चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें लखनऊ के रास्ते आनंदवihar से दरभंगा के लिए एक अमृत भारत एक्सप्रेस है। भविष्य में रेलवे बोर्ड 24 और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पटरी पर उतारने जा रहा है। अफसरों के मुताबिक इनमें से तीन लखनऊ के रास्ते चलेंगी।
यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेंगी
बिना एसी वाली अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों के लिए डिजाइन की गई है। ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। टॉक-बैक सिस्टम से यात्री आपात स्थिति में सीधे लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर सकेंगे। वैक्यूम बायो टॉयलेट, आरामदायक सीटों की सुविधा मिलेगी। 22 बोगियों वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में 1834 यात्री सफर कर सकेंगे। ये ट्रेनें 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी।
शेडयूल
गोरखपुर से दिल्ली साप्ताहिक (15095)
गोरखपुर से दिल्ली प्रस्थान का दिन : गुरुवार
गोरखपुर से प्रस्थान का समय : रात 10.45 बजे
दिल्ली पहुंचने का समय : दोपहर 12.50 बजे
दिल्ली से गोरखपुर साप्ताहिक (15096)
दिल्ली से गोरखपुर प्रस्थान का दिन : शुक्रवार
दिल्ली से प्रस्थान का समय : दोपहर 2.00 बजे
गोरखपुर पहुंचने का समय : सुबह 6.25 बजे
इन स्टेशनों पर रुकेगी
खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशन
---
सप्ताहिक शेड्यूल
गोरखपुर से बांद्रा साप्ताहिक (15085)
गोरखपुर से बांद्रा प्रस्थान का दिन : शुक्रवार
गोरखपुर से प्रस्थान का समय : सुबह 7.50 बजे
बांद्रा पहुंचने का समय : शाम 6 बजे
बांद्रा से गोरखपुर साप्ताहिक (15086)
गोरखपुर से बांद्रा प्रस्थान का दिन : शनिवार
बांद्रा से प्रस्थान का समय : रात 9.20 बजे
गोरखपुर पहुंचने का समय : सुबह 6.45 बजे
इन स्टेशनों पर रुकेगी
खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर, टुंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, मंडी, शामगढ़, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वलसाड़, वापी, पालघर और बोरीवली स्टेशन
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


