यूपी में पेपर लीक का खेल और नंदू गैंग का कनेक्शन; STF ने दबोचे दो मोस्ट वांटेड
यूपी में पेपर लीक का खेल और नंदू गैंग का कनेक्शन; STF ने दबोचे दो मोस्ट वांटेड यागराज का रहने वाला पुष्कर पांडेय आरओ और एआरओ परीक्षा पेपर लीक मामले में दो साल से ज्यादा समय से फरार था. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Pu…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यूपी में पेपर लीक का खेल और नंदू गैंग का कनेक्शन; STF ने दबोचे दो मोस्ट वांटेड
यागराज का रहने वाला पुष्कर पांडेय आरओ और एआरओ परीक्षा पेपर लीक मामले में दो साल से ज्यादा समय से फरार था.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 3, 2026 at 12:04 PM IST
लखनऊ: राजधानी में यूपी एसटीएफ ने एक ऐसे पेपर लीक नेटवर्क पर शिकंजा कसा है, जिसके तार प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर दिल्ली के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड और कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग तक जुड़े हैं. एसटीएफ ने एक सितंबर की शाम लखनऊ के विभूतिखंड इलाके से दो वांछित आरोपियों अनुराग मिश्रा और पुष्कर पांडेय को गिरफ्तार किया. दोनों काफी समय से फरार चल रहा था. एक आरोपी पेपर लीक का खिलाड़ी तो दूसरा नंदू गैंग का एक्टिव सदस्य है.
एसटीएफ के अनुसार, प्रयागराज का रहने वाला पुष्कर पांडेय आरओ और एआरओ परीक्षा पेपर लीक मामले में दो साल से ज्यादा समय से फरार था. जबकि अनुराग मिश्रा का नाम दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार दलाल की हत्या की साजिश में सामने आया था.
जांच के मुताबिक इस हत्याकांड की साजिश कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग ने रची थी. शूटर्स को छिपाने और उन्हें हथियार व पैसे उपलब्ध कराने में अनुराग और उसके भाई आकाश की भूमिका निकली थी.
प्रयागराज में उत्तर बताएं गए: पूछताछ में अनुराग ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार राजीव नयन मिश्रा के संपर्क में आने के बाद इस धंधे में शामिल हुआ. फरवरी 2024 की आरओ और एआरओ परीक्षा का पेपर भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस से आउट कराया गया था.
इसके बाद प्रयागराज के एक अस्पताल के बेसमेंट में करीब 30 से 40 अभ्यर्थियों को पेपर के उत्तर पढ़ाए गए. इस काम के बदले अनुराग को पांच लाख रुपये देने का वादा किया गया था, जिसमें तीन लाख रुपये नकद मिलने की बात उसने पूछताछ में बताई.
500-600 अभ्यर्थी को रिसॉर्ट में पढ़ाया गया: फरवरी 2024 में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था. पेपर को अहमदाबाद की प्रिंटिंग प्रेस से आउट कराने के बाद मध्य प्रदेश के रीवा स्थित शिव शक्ति रिसॉर्ट में करीब 500 से 600 अभ्यर्थियों को बैठाकर पेपर पढ़ाया गया. अनुराग की भूमिका अभ्यर्थियों को बस से रिसॉर्ट तक पहुंचाने और पेपर पढ़ाए जाने के बाद वापस लाने की बताई गई है. इस काम के बदले उसे 2.50 लाख रुपये मिलने की बात सामने आई. पेपर लीक होने के बाद भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी गई थी.
पेपर लीक से गैंगस्टर तक कनेक्शन: एसटीएफ की जांच में अनुराग मिश्रा का एक और कनेक्शन सामने आया. उसका भाई आकाश मिश्रा दिल्ली के पश्चिम विहार में प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार दलाल की हत्या के मामले में जेल में बंद है. एसटीएफ के अनुसार इस हत्याकांड में नंदू गैंग से जुड़े शूटर्स ने वारदात को अंजाम दिया था और आकाश तथा अनुराग पर शूटर्स को मदद पहुंचाने के आरोप हैं. आकाश तिहाड़ जेल में बंद है, जबकि अनुराग इस मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था.
32 गिरफ्तारी: आरओ व एआरओ पेपर लीक मामले में अब-तक 32 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. एसटीएफ ने गिरफ्तार अनुराग मिश्रा को नियमानुसार दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. पुष्कर पांडेय के खिलाफ यूपी और मध्य प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. STF ने दोनों के कब्जे से फॉर्च्यूनर कार, 2500 रुपये नकद, तीन स्मार्टफोन और ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किया है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


