प्रयागराज में बेकाबू कार ने मचाया कहर, बाइक और राहगीरों को रौंदते हुए गुमटी में घुसी; दो की मौत
प्रयागराज में बेकाबू कार ने मचाया कहर, बाइक और राहगीरों को रौंदते हुए गुमटी में घुसी; दो की मौत प्रयागराज में एक स्विफ्ट कार कार ने दो लोगों की जान ले ली। जबकि करीब एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया। दरअसल, तेज रफ्तार कार न…

सौजन्य से:- Hindustan
प्रयागराज में बेकाबू कार ने मचाया कहर, बाइक और राहगीरों को रौंदते हुए गुमटी में घुसी; दो की मौत
प्रयागराज में एक स्विफ्ट कार कार ने दो लोगों की जान ले ली। जबकि करीब एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया। दरअसल, तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक और पैदल जा रहे लोगों को अपनी चपेट में लिया फिर पान और कोल्ड ड्रिंक की गुमटी में जा घुसी।
UP News: यूपी के प्रयागराज में रविवार अरैल सेल्फी प्वाइंट घाट पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कहर ढा दिया। बेकाबू कार ने एक किशोर समेत दो लोगों की जान ले ली। जबकि करीब एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया। तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक और पैदल जा रहे लोगों को अपनी चपेट में लिया फिर पान और कोल्ड ड्रिंक की गुमटी में जा घुसी। हादसे में गुमटी और उसके आसपास मौजूद करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक किशोर और एक युवक ने एसआरएन अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि कार चालक समेत बाकी घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में धुत था जिसकी वजह से हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पुराने अरैल घाट की ओर से तेज रफ्तार में सेल्फी प्वाइंट घाट की ओर जा रही थी। इस दौरान कार ने बाइक सवार व पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मारी और इसके बाद अनियंत्रित होकर गुमटी में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे की गुमटी करीब 10 फीट पीछे चली गई। कार की चपेट में आकर गुमटी पर मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया।
बताया गया कि घायलों में 14 वर्षीय आयुष निषाद और 35 विजय भारतीया की एसआरएन अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों में अरैल के दो भाई आरव और ईशान, कोरांव का सिद्धार्थ सिंह, चाका ब्लॉक का विशाल समेत अन्य शामिल हैं। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार चालक शराब के नशे में धुत था और कार से शराब की बोतलें भी मिली हैं। कार पर जौनपुर का नंबर है जबकि चालक प्रयागराज का ही बताया जा रहा है।
कासगंज में पिकअप और ट्रक में करौली के तीन लोगों की मौत
उधर, मथुरा-बरेली फोरलेन हाइवे पर सोमवार को तड़के साढ़े चार बजे ग्राम कांतोर मोहनपुरा पर मैक्स पिकअप एवं ट्रक की भिड़ंत से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में मैक्स पिकअप गाड़ी में सवार एक महिला समेत तीन लोगों को मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर डीएम प्रणय सिंह- एसपी ओपी सिंह भी पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। सभी लोग करौली राजस्थान के रहने वाले हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


