होमक्राइममेरठ में पुलिस पिटाई का मामला: सपा विधायक ने डीआईजी सहारनपुर की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग
क्राइम

मेरठ में पुलिस पिटाई का मामला: सपा विधायक ने डीआईजी सहारनपुर की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग

मेरठ में पुलिस पिटाई का मामला: सपा विधायक ने डीआईजी सहारनपुर की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग किसान नेता दिग्विजय भाटी और जिला अध्यक्ष मोहित जाटव के साथ हुई थी मारपीट. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : A…

ETV Bharat के अनुसार23 अगस्त 2026 को 08:56 am बजे
मेरठ में पुलिस पिटाई का मामला: सपा विधायक ने डीआईजी सहारनपुर की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग

सौजन्य से:- ETV Bharat

मेरठ में पुलिस पिटाई का मामला: सपा विधायक ने डीआईजी सहारनपुर की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग

किसान नेता दिग्विजय भाटी और जिला अध्यक्ष मोहित जाटव के साथ हुई थी मारपीट.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 23, 2026 at 2:11 PM IST

मेरठ: यूपी के मेरठ में किसान संगठन ने नेता दिग्विजय भाटी और जिला अध्यक्ष मोहित जाटव के साथ हुई मारपीट के मामले में शनिवार को विधायक अतुल प्रधान ने मेरठ के एसएसपी से उनके दफ्तर पहुंचकर मुलाकात की. मामले में मांग की गई है कि सहारनपुर के डीआईजी ने जो भी वास्तविकता जांच में पाई है उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करें. उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा गुर्जर और दलित समाज के दो युवकों के साथ जो मारपीट की गई है. मामले में एक्शन होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी में जो संवैधानिक मान्यताऐं हैं, उनका सभी को ध्यान रखना चाहिए. यह जो प्रकरण हुआ है. इससे कहीं ना कहीं इंसानियत शर्मसार हुई है, जो पुलिस कप्तान मेरठ से गए हैं ईश्वर उन्हें सद्बबुद्धि दें. उनके नेता अखिलेश यादव ने दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के पीटाई प्रकरण में निर्देशित किया था कि इस मामले में अधिकारियों से मिलें.

उन्होंने कहा कि लखनऊ में जहां डीजीपी से इस बारे में पूरा प्रकरण को बताया गया था. वहीं एक दिन पहले डीआईजी मेरठ और एडीजी जोन को भी पूरे प्रकरण से अवगत कराया था, जिस पर एडीजी ने हालांकि इस मामले की जांच सहारनपुर के डीआईजी को सौंपी थी. वे कल आए भी और उन्होंने दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव से पूछताछ भी की गई और उनके ब्यान भी दर्ज किये गए.

उन्होंने कहा कि आवाज एसपी अपने कार्यालय में पहली बार बैठे हैं तो उनसे मुलाकात की है. साथ ही पूरे प्रकरण में निष्पक्षता से जांच होगी और जो घटनाक्रम यहां हुआ ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा और उम्मीद है कि स्पष्ट जांच होगी.

विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि एसपी जो भी दोषी पुलिसकर्मी है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. अब देखना यह होगा की नई पुलिस कप्तान किस तरह से इसमें कार्रवाई करते हैं. विधायक ने मांग जांच को सार्वजनिक किया जाए, जिससे कि यह जानकारी सभी को हो सके कि किस तरह से घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था.

यह भी पढ़ें: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर भीषण हादसा; कैंटर की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, फतेहपुर में सड़क हादसे में चालक की जान गई

यह भी पढ़ें: मेरठ में पुलिस पर थर्ड डिग्री का आरोप, नए SSP का एक्शन, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिस कर्मी लाइनहाजिर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें