नोएडा पुलिस ने सपा नेताओं को किया गिरफ्तार, शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम करने पहुंचे थे
यह गिरफ्तारी उसी दिन हुई, जब पूरे उत्तर प्रदेश में सपा ने अखिलेश यादव के आह्वान पर बंद किए गए सरकारी स्कूलों के विरोध में शिक्षक दिवस पर विरोध प्रदर्शन और कार्यक्रम आयोजित किए थे। गिरफ्तारी के वक्त सपा नेताओं और पुलिस के…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यह गिरफ्तारी उसी दिन हुई, जब पूरे उत्तर प्रदेश में सपा ने अखिलेश यादव के आह्वान पर बंद किए गए सरकारी स्कूलों के विरोध में शिक्षक दिवस पर विरोध प्रदर्शन और कार्यक्रम आयोजित किए थे। गिरफ्तारी के वक्त सपा नेताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक तीखी बहस और नोकझोंक होती रही।
बीजेपी घबरा गई है
इस दौरान सपा नेता विकास जतन भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपनी सत्ता छिनती देख बीजेपी घबरा गई है और बौखलाहट में आम लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने पर उतारु हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भाजपा की नजर में शिक्षकों का सम्मान करना और शिक्षक दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित करना भी अपराध जैसा माना जा रहा है।बंद स्कूलों को खुलवाने के लिए सपा प्रदर्शन कर रही
दरअसल, शनिवार दोपहर ग्रेटर नोएडा में बंद पड़े स्कूलों को दोबारा खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सपा नेता विकास भाटी और कई पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के 'पाठशाला सुधारो' अभियान के तहत उस स्कूल पर पहुंचे थे और वहां दोबारा पढ़ाई शुरू कराने। साथ ही बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे।पुलिस पर सपा नेताओं ने उठाए सवाल
सपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगला-चीती गांव का स्कूल काफी समय से बंद पड़ा है, जिसकी वजह से आसपास के ग्रामीण इलाके के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्कूल की बदहाल स्थिति का हवाला देते वहीं शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और स्कूल को तुरंत चालू कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक वार्ता होती रही, लेकिन अंत में पुलिस ने विकास भाटी समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सपा नेता का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रख रहे थे, फिर भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।
सपा ने कहा- प्रदर्शन करते रहेंगे
विकास भाटी ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक स्वार्थ या फायदे के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह से बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दे पर है। उनका कहना है कि स्कूल बंद होने की वजह से ग्रामीण इलाके के बच्चों को पढ़ाई में लगातार दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की कार्रवाई से उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है। सपा कार्यकर्ता बंद स्कूलों को दोबारा खुलवाने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आगे भी प्रदर्शन करते रहेंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


