होमक्राइमसपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की सरेशाम गोली मारकर हत्या, प्रयागराज में सनसनीखेज मर्डर
क्राइम

सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की सरेशाम गोली मारकर हत्या, प्रयागराज में सनसनीखेज मर्डर

सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की सरेशाम गोली मारकर हत्या, प्रयागराज में सनसनीखेज मर्डर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सपा नेता की ह…

Hindustan के अनुसार16 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की सरेशाम गोली मारकर हत्या, प्रयागराज में सनसनीखेज मर्डर

सौजन्य से:- Hindustan

सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की सरेशाम गोली मारकर हत्या, प्रयागराज में सनसनीखेज मर्डर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सपा नेता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

प्रयागराज में समाजवादी पार्टी गंगा पार के जिला सचिव पवन कुमार यादव की मंगलवार शाम हंडिया कोतवाली से करीब दो सौ मीटर दूर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हेलमेट पहने बदमाश ने उन्हें पीछे से एक गोली मारी। इसके बाद हमलावर अपने दो साथियों के साथ बाइक से वाराणसी की ओर भाग निकला। सपा नेता को एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई थी।

हंडिया थाना क्षेत्र के मुगरांव गांव निवासी 48 वर्षीय पवन कुमार यादव शाम को चालक के साथ कार से कोतवाली के पास स्थित कर्मनाशा आए थे। वहां अपने एक मित्र की दुकान पर करीब एक घंटे रुकने के बाद करीब साढ़े पांच बजे घर जाने के लिए निकले। वह कार के पास पहुंचकर गेट खोल रहे थे, तभी हेलमेट पहने एक बदमाश उनके पास पहुंचा और पीछे से पीठ में गोली मार दी। वह जमीन पर गिर पड़े।

हमलावर बाइक लेकर पहुंचे अपने दो साथियों के साथ भाग निकला। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घायल सपा नेता को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। एसआरएन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पवन कुमार यादव अपने गांव के पूर्व प्रधान और वर्तमान में कनकपुर गांव से बीडीसी थे।

सीसीटीवी में नजर आए तीन हमलावर, दो पहने थे हेलमेट

घटनास्थल के पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में हमलावर व उसके साथी नजर आए हैं, जिसमें गोली चलाने वाला और उसका एक साथी हेलमेट पहने दिख रहा है, जबकि बाइक चला रहे युवक का चेहरा खुला था। प्रभारी निरीक्षक हंडिया ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान की जा रही है।

मजबूत सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि

सपा नेता पवन यादव एक मजबूत सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि से थे। उनके पिता कामता प्रसाद दो बार गांव के प्रधान थे। उनकी मां धनराजी देवी भी ग्राम प्रधान रह चुकी थीं। माता-पिता के बाद पवन ने उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया और वह भी गांव के प्रधान बने। अपने कार्यकाल में वह प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में वह कनकपुर गांव से बीडीसी थे। पवन दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई अशोक यादव गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं। पवन यादव के अपने परिवार में पत्नी नीतू के अलावा एक बेटा और तीन बेटियां हैं।

अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

सपा नेता पवन यादव की हत्या के मामले में देर रात उनके बड़े भाई अशोक यादव की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक हंडिया ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पवन यादव राजनीति के साथ ठेकेदारी और प्लॉटिंग का काम भी करते थे। सभी पहलुओं से हत्याकांड की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें