यूपी में पुलिस एनकाउंटर; मध्यप्रदेश के कंचन ज्वेलर्स डकैती का बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
यूपी में पुलिस एनकाउंटर; मध्यप्रदेश के कंचन ज्वेलर्स डकैती का बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली यूपी में सोनभद्र पुलिस ने एमपी के सिंगरौली में कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. By…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यूपी में पुलिस एनकाउंटर; मध्यप्रदेश के कंचन ज्वेलर्स डकैती का बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
यूपी में सोनभद्र पुलिस ने एमपी के सिंगरौली में कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 18, 2026 at 8:53 PM IST
सोनभद्र: सोनभद्र पुलिस ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती का खुलासा दिया है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया है.
डकैती के दौरान बदमाशों ने दुकान संचालक और मौजूद लोगों पर गोली चलाकर लाखों के आभूषण और नकदी लूट ली थी. वारदात के बाद से ही फरार बदमाशों की तलाश में जुटी सोनभद्र पुलिस को चेकिंग के दौरान यह बड़ी सफलता मिली है.
अनपरा के पास चेकिंग में पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग: सिंगरौली में लूट के बाद मुखबिर की सूचना पर सोनभद्र पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया था. इसी दौरान अनपरा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने रुकने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रौशन कुमार स्वीपर के पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया.
घायल बदमाश का इलाज जारी, साथी मौके से फरार: रौशन का साथी राहुल स्वीपर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा. घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल, कारतूस, सोने के आभूषण, मोबाइल, 50 हजार रुपये नकद और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है. पूछताछ में आरोपी ने कंचन ज्वेलर्स डकैती में शामिल होने और लूटे गए माल में से हिस्सा मिलने की बात कबूल की है.
कंचन ज्वेलर्स के टैग लगे आभूषण और कैश बरामद: बरामद आभूषणों पर कंचन ज्वेलर्स के टैग भी मिले हैं. इस पूरी कार्रवाई में अनपरा, शक्तिनगर, पिपरी थाना पुलिस और एसओजी सोनभद्र की टीमें शामिल रहीं. क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सोनभद्र, झारखंड और मध्य प्रदेश में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
छह बदमाशों ने मिलकर बनाई थी डकैती की योजना: पुलिस के मुताबिक डकैती की इस घटना में दो अपाचे बाइक पर सवार होकर छह बदमाश पहुंचे थे. वारदात में इस्तेमाल दोनों बाइक 12 और 13 सितंबर को झारखंड से लूटी गई थीं. पकड़े गए बदमाश को हिस्से में 50 हजार रुपये मिले थे जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस अब फरार आरोपी और अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें- यूपी ATS की कार्रवाई के बाद बड़ा सवाल, क्या टेरर फंडिंग के पीछे है बड़ा डिजिटल नेटवर्क?
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


