यूपी चुनाव से पहले SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद?अखिलेश ने किया दावा, मची हलचल
यूपी चुनाव से पहले SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद?अखिलेश ने किया दावा, मची हलचल SIR पर उठ रहे सवालों को लेकर अखिलेश यादव ने चुनाव आयुक्त को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि 13 करोड़ भारतीयों के नाम वोटर लिस्ट से कट गए…

सौजन्य से:- ABP News
यूपी चुनाव से पहले SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद?अखिलेश ने किया दावा, मची हलचल
SIR पर उठ रहे सवालों को लेकर अखिलेश यादव ने चुनाव आयुक्त को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि 13 करोड़ भारतीयों के नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं. 14 बार चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई थी फिर भी यह प्रक्रिया चलती रही.
भारत के हर राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गंभीर चर्चा तब शुरू हुई जब ये दावे सामने आने लगे कि कमेटी के तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने लगातार 14 बार प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है. उत्तर प्रदेश समेत पंजाब-उत्तराखंड, गुजरात विधानसभा और अन्य चुनावों के बीच यह मुद्दा बड़ा हो गया है. इसपर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया भी आई है. अखिलेश यादव ने कहा है कि इस रिपोर्ट का सीधा मतलब यह है कि चुनाव आयुक्त अपना काम सही से नहीं कर रहे हैं.
अखिलेश यादव ने लिखा, "यह एक बेहद गंभीर समाचार है कि पिछले 10 महीनों में 2 चुनाव आयुक्तों ने निर्वाचन आयोग के गलत निर्णयों पर 14 बार अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. इसका सीधा मतलब ये है कि सभी चुनाव आयुक्त अपना सही काम नहीं कर पा रहे हैं. एक स्वतंत्र निकाय के सदस्यों को अगर न्यायपूर्ण कार्य करने की स्वतंत्रता नहीं है या उनकी कोई सुनवाई नहीं है तो ये लोकतंत्र के लिए बेहद घातक और खतरनाक हालात हैं."
SIR पर खुलासे से सियासी बवाल, प्रशांत भूषण बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाएं
सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की अपील
इतना ही नहीं, सपा मुखिया ने आगे कहा, "कुछ लोगों द्वारा सत्ता की कठपुतली बनकर लोकतंत्र को धोखा देना घोर संवैधानिक अपराध है. यह लोकतंत्र को मिटाने के किसी षड्यंत्र से कम नहीं है. सर्वोच्च न्यायालय स्वत: संज्ञान ले!"
10 महीनों में 14 बार, चुनाव आयुक्तों ने जताई नाराजगी, दो ने उठाए SIR पर सवाल
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


