योगी ने पूछा- राहुल-अखिलेश ने युवाओं के लिए क्या किया: पहले यूपी की पहचान माफिया और गुंडागर्दी से थी, अब कर्फ्यू-दंगे नहीं होते - Siddharthnagar News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Siddharthnagar - Yogi Adityanath Siddharthnagar Visit Inauguration Development Projects, Will Inaugurate And Lay The Foundation Stones For 107 Development Projects. योगी ने पूछा- रा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Siddharthnagar
- Yogi Adityanath Siddharthnagar Visit Inauguration Development Projects, Will Inaugurate And Lay The Foundation Stones For 107 Development Projects.
योगी ने पूछा- राहुल-अखिलेश ने युवाओं के लिए क्या किया:पहले यूपी की पहचान माफिया और गुंडागर्दी से थी, अब कर्फ्यू-दंगे नहीं होते
- कॉपी लिंक
‘कांग्रेस ने देश के युवा के सामने और समाजवादी पार्टी ने यूपी के युवा के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। 2017 से पहले यूपी का युवा दूसरे राज्यों में अपनी पहचान बताने से बचता था। प्रदेश की पहचान गुंडागर्दी, माफिया और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति से होती थी। अब स्थिति बदल चुकी है।’
यह बात सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिद्धार्थनगर में कही। उन्होंने जिले को 311 करोड़ रुपए की 107 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लेते हुए सवाल किया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद दोनों दलों ने युवाओं के लिए क्या किया?
पढ़िए सीएम योगी की कही 5 बड़ी बातें
1- हमने 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी
योगी ने कहा- कांग्रेस को देश में सबसे ज्यादा समय तक शासन करने का मौका मिला। सपा 4 बार यूपी में सरकार बना चुकी है। इसके बावजूद युवाओं के लिए ऐसा क्या किया गया कि वे उनके साथ खड़े हों?
कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद का माहौल बना। सपा सरकार में प्रदेश में माफिया का प्रभाव था। हर जिले में एक माफिया, हर थाने और तहसील में माफिया का कब्जा था। गरीब की जमीन पर कब्जा होता था। मेरी सरकार ने पिछले 9 साल में 9 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। बिना भेदभाव के भर्ती हुई। सिद्धार्थनगर के युवाओं को भी नियुक्तियां मिली हैं।
2- अब यूपी में कर्फ्यू-दंगा नहीं, सिर्फ काम-धंधा
2017 से पहले सपा सरकार कांवड़ यात्रा तक निकालने नहीं देती थी। भाजपा सरकार ने कांवड़ यात्रियों को सुरक्षा दी और उनके स्वागत की व्यवस्था की। आज गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच लाखों शिवभक्त यात्रा कर रहे हैं। अब यूपी में कर्फ्यू और दंगा नहीं है। हर व्यक्ति अपने काम-धंधे में लगा है। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। पिछले 9 साल में प्रदेश में कोई बड़ा सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे हैं।
3- कांग्रेस पर काकोरी ट्रेन एक्शन को लेकर हमला
मुख्यमंत्री ने 9 अगस्त, 1925 की काकोरी घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा- राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह, चंद्रशेखर आजाद और अन्य क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
लंबे समय तक सत्ता में रहने वालों ने क्रांतिकारियों के योगदान को उचित सम्मान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काकोरी घटना का नाम 'काकोरी ट्रेन एक्शन' कर क्रांतिकारियों के योगदान को सम्मान देने का काम किया। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए देश को जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटने की राजनीति की।
4- सिद्धार्थनगर अब आकांक्षी नहीं, विकास की दौड़ में आगे
कभी सिद्धार्थनगर को पिछड़े और आकांक्षी जिले के रूप में देखा जाता था। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि विकास के क्षेत्र में जिला पीछे था। पिछले 8-9 साल में केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से तस्वीर बदली है। नीति आयोग की रैंकिंग में सिद्धार्थनगर बेहतर प्रदर्शन कर चुका है।
योगी ने सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज, काला नमक चावल और कपिलवस्तु के विकास का जिक्र किया। कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के तहत काला नमक चावल को बढ़ावा दिया जा रहा है। कपिलवस्तु में बुद्ध थीम पार्क और विपश्यना केंद्र के लिए भी काम किया जा रहा है।
5- युवाओं के लिए नई नीति, आईटीआई में AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई
प्रदेश में जल्द नई युवा नीति लाई जाएगी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वर्चुअल और फिजिकल क्लास की व्यवस्था होगी। आईटीआई में अब केवल पारंपरिक ट्रेड नहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और 3D प्रिंटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग दी जा रही है।
311 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धार्थनगर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी परियोजनाओं को गति दी जा रही है। बांसी-बितवल मार्ग के लिए करीब 28 करोड़ रुपए, डुमरियागंज क्षेत्र के बदरिया-बढ़नी चंपा मार्ग के लिए 24.58 करोड़ रुपए समेत अन्य सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए धन स्वीकृत किया गया है।
गोरखपुर से सिद्धार्थनगर होते हुए बड़े आर्थिक कॉरिडोर और अन्य राष्ट्रीय मार्गों से जिले को जोड़ने की दिशा में भी काम चल रहा है। योगी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सिद्धार्थनगर सिर्फ आकांक्षी जिला न रहे, बल्कि विकास, रोजगार और निवेश के मामले में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल हो।
--------------------------
यह खबर भी पढ़ेंः-
सीतापुर में IPS के पिता ने 25 राउंड फायरिंग कराई, महिला बोलीं- घर से बाहर खींचकर हत्या की धमकी दी
सीतापुर में एक महिला के घर पर रविवार को 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई। इससे लोग दहशत में आ गए। फायरिंग कराने का आरोप झारखंड में ट्रेनी IPS मयंक बाजपेई के पिता पर है। महिला ने बताया, दोपहर करीब 2 बजे 24-25 हथियारबंद लोग आए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। मुझे बाहर खींचकर हत्या की धमकी दी। पढ़ें पूरी खबर…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

VIDEO: योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, मंच के पास ड्रोन उड़ाने वाला पकड़ा गया

यूपी में किसकी बनेगी सरकार, बृजभूषण शरण सिंह बोले- क्या हम झूठ बोल दें? इस बार लड़ाई है

प्रयागराज की पल्लवी सिंह राजपूत ने बिछाया डेटिंग ऐप का जाल, प्रेम जाल में फंसाकर लोगों से करोड़ों रुपये वसूले - dating apps intimate photos woman from prayagraj duped more then six crore an alleged extortion network


