गोरखपुर में रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दुकानदार को कुचला, मौके पर मौत; परिवार का हंगामा - scooter rider killed in gorakhpur bus accident near judiyo
गोरखपुर में रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दुकानदार को कुचला, मौके पर मौत; परिवार का हंगामा गोरखपुर में जूडियो शोरूम के पास सिद्धार्थनगर डिपो की रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दुकानदार को कुचल दिया, जिससे मौके ...और पढ़ें HighLights…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दुकानदार को कुचला, मौके पर मौत; परिवार का हंगामा
गोरखपुर में जूडियो शोरूम के पास सिद्धार्थनगर डिपो की रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दुकानदार को कुचल दिया, जिससे मौके ...और पढ़ें
HighLights
- गोरखपुर में रोडवेज बस की चपेट में आने से दुकानदार की मौत।
- सिद्धार्थनगर बस ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर ही मौत।
- हादसे के बाद परिवार का हंगामा, गोरखपुर मार्ग पर लगा जाम।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर स्थित जूडियो शोरूम के पास शुक्रवार शाम सिद्धार्थनगर डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार दुकानदार की मौत हो गई। पीछे से बस की टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और बस के पहिये के नीचे दब गए।
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। हादसे की वजह से गोरखपुर-सोनोली मार्ग पर जाम लग गया। गाेरखनाथ थाना पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया आधे घंटे बाद आवागमन शुरू हुआ।
चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी 55 वर्षीय अभिमन्यु चौहान घर के पास ही मुर्गा बेचते थे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अभिमन्यु चौहान लच्छीपुर की तरफ से स्कूटी से दूध लेकर घर लौट रहे थे।
जूडियो शोरूम के पास पीछे से आ रही सिद्धार्थनगर डिपो की रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर गए और बस की चपेट में आ गए। पहिये के नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गोरखनाथ रवि कुमार सिंह और थानेदार विजय प्रताप सिंह पहुंचे।
रोडवेज बस को कब्जे में लेने के साथ ही जेब में मिले कागजात से पहचान कर हादसे की जानकारी अभिमन्यु के परिवार को दी। हादसे की वजह से सोनौली जाने वाली लेन में एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बस और स्कूटी को हटवाने के बाद पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन शुरू कराया। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- लखनऊ-नोएडा और गोरखपुर में फूड सेफ्टी की रेड: 233 फास्ट फूड बनाने वाली रसोइयों में मिले चूहे-फंगस और बासी नॉनवेज
अभिमन्यु चौहान की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। परिवार में पत्नी व एक बेटा हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ गोरखनाथ ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


