'मस्जिद नहीं, अवैध निर्माण गिराया गया', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोले संगीत सोम
बीजेपी नेता संगीत सोम ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता इसे धार्मिक रंग देकर शांतिभंग करने की कोशिश कर रहे हैं। हाइलाइट्स…

सौजन्य से:- Navbharat Times
बीजेपी नेता संगीत सोम ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता इसे धार्मिक रंग देकर शांतिभंग करने की कोशिश कर रहे हैं।
हाइलाइट्स
विपक्षी दल धार्मिक रंग देकर अफरा-तफरी फैलाने के आरोप
विपक्षी नेताओं की तुलना 'अमर अकबर एंथोनी' से की गई
सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण को ढहाने में चूक नहीं होगी
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर बनी अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में घमासान तेज हो गया है। लगातार हो रही बयानबाजी के बीच अब इस पूरे मामले पर बीजेपी नेता संगीत सोम ने विपक्षी दलों पर कड़ा हमला बोलते हुए साफ किया कि प्रशासन ने किसी मस्जिद को नहीं, बल्कि सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को गिराया है।
उन्होंने दावा किया कि इस अवैध ढांचे के हटने के बाद नीचे से करीब 400 साल पुराना ऐतिहासिक कुआं सामने आया है। संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि ये नेता कोर्ट और प्रशासन की कानूनी कार्रवाई को जबरन धार्मिक रंग देकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की शांतिभंग करने का प्रयास कर रहे हैं।
1911 में जब बिजली ही नहीं थी तो बिल कहां से आया?
संगीत सोम ने असदुद्दीन ओवैसी द्वारा इमारत के 1911 से वजूद में होने के दावों और दस्तावेजों पर तीखा तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वर्ष 1911 में सहारनपुर जैसे शहरों में बिजली की व्यवस्था तक मौजूद नहीं थी तो ओवैसी उस दौर के बिजली बिल और कागजात कहां से पेश कर रहे हैं? बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं और आम जनता को गुमराह करने में जुटे हैं। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि पूरे उत्तर प्रदेश में जहां भी सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण या अतिक्रमण किए गए हैं, उन्हें कानून के तहत इसी तरह ढहाया जाएगा।
मुस्लिमों का आका बनने की होड़
विपक्षी नेताओं की मंशा पर वार करते हुए संगीत सोम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राहुल गांधी और ओवैसी की तुलना 'अमर अकबर एंथोनी' के किरदारों से की। उन्होंने कहा कि विपक्ष में सिर्फ इस बात की होड़ मची है कि मुस्लिमों का असली आका कौन बनेगा, जबकि असलियत में यही तिकड़ी मुस्लिम समुदाय के पिछड़ेपन और बर्बादी की जिम्मेदार है। सोम ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पश्चिमी यूपी में साल 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के जख्मों को फिर से कुरेदकर अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाश रहे हैं, लेकिन योगी सरकार में किसी को भी दंगा कराने की छूट नहीं दी जाएगी।
संविधान की लाल किताब का दिखावा
विपक्षी नेताओं द्वारा संविधान की प्रतियां हाथ में लेकर घूमने पर कटाक्ष करते हुए संगीत सोम ने कहा कि ये लोग केवल लाल किताब हाथ में लेकर दिखावा करते हैं, जबकि इन्हें संविधान के मूल भाव और नियमों की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष को संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा होता, तो वे कोर्ट के निर्देश पर विधिक प्रक्रिया के तहत की गई इस प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े न करते। उन्होंने जनता से विभाजनकारी और नफरत फैलाने वाली इस राजनीति से सावधान रहने का आह्वान किया।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


