हाई कोर्ट -सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हो गई है योगी आदित्यनाथ सरकार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा हमला - samajwadi party president akhilesh yadav attacks on yogi adityanath government says up government is more then high court and supreme court
हाई कोर्ट -सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हो गई है योगी आदित्यनाथ सरकार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा हमला Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सहारनपुर में मजिस्द को हटाने के मामले में जिला कोर्ट के ...और पढ़ें Hig…

सौजन्य से:- Jagran
हाई कोर्ट -सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हो गई है योगी आदित्यनाथ सरकार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा हमला
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सहारनपुर में मजिस्द को हटाने के मामले में जिला कोर्ट के ...और पढ़ें
HighLights
- सहारनपुर में मस्जिद को गिराने की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष की मीडिया वार्ता
- सरकार पर अधिकारियों के माध्यम से सांप्रदायिकता फैलाने का बड़ा आरोप
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद को ध्वस्त करने के प्रकरण पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सहारनपुर में मजिस्द को हटाने के मामले में जिला कोर्ट के फैसले के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गुंजाइश थी। यहां न्याय मिल सकता था। किसी भी मामले में न्याय के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट है तो फिर 12 या 13 घंटे में मस्जिद को गिराने की क्या जरूरत थी।
सपा प्रमुख ने सहारनपुर मस्जिद प्रकरण को लेकर सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि जब न्याय मिल सकता था तो सरकार को कार्रवाई करने की इतनी जल्दी क्या थी। यह सोची-समझी रणनीति है, भाजपा सांप्रदायिक रास्ते पर ले जाना चाहती है, क्योंकि सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है।
अखिलेश यादव ने कहा कि ये सोची समझी साजिश है जिसके तहत सरकार अधिकारियों के माध्यम से पूरे प्रदेश को सांप्रदायिक रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। इनके पास ना महंगाई का काई जवाब है, ना देने के लिए रोजगार है, ना निवेश में ये सफल हुए हैं, ना ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई धमक बना पाए हैं। जो चीजें थी उनको ये बेच रहे हैं।
लाल के साथ नीले रंग में भी समाजवादी पार्टी
यूपी चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा दांव खेला है। इसके तहत समाजवादी पार्टी अब लाल के साथ नीले रंग में भी नजर आएगी। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता की टीशर्ट का रंग अब बदल गया है। अब समाजवादी छात्रसभा लाल की जगह नीली टीशर्ट में नजर आएगी। टीशर्ट में साइकिल के साथ बाबा साहब की फोटो भी है। इससे पहले हाल में ही अखिलेश यादव भी नीला गमछा डाले नजर आये थे।
गौरतलब है कि नीले रंग को दलितों और मायावती से जोड़कर देखा जाता है। बसपा का झंडा भी नीला हैं और चुनाव चिन्ह भी नीला है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का ये कदम दलितों को रिझाने के लिए है। यूपी में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में अखिलेश यादव वोट बैंक को साधने में जुट गए हैं और उनकी नई कोशिश दलितों को लुभाने के लिए मानी जा रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


