होमक्राइमयोगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं की हकीकत जनता को बताएंगी डिंपल यादव, सपा का बड़ा गेम प्लान - samajwadi party prepared to put mp dimple yadav on front against bjp
क्राइम

योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं की हकीकत जनता को बताएंगी डिंपल यादव, सपा का बड़ा गेम प्लान - samajwadi party prepared to put mp dimple yadav on front against bjp

योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं की हकीकत जनता को बताएंगी डिंपल यादव, सपा का बड़ा गेम प्लान MP Dimple Yadav: डिंपल यादव ने समय-समय पर उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाया है। समाजवादी ...और पढ़ें HighLigh…

Jagran के अनुसार28 अगस्त 2026 को 04:31 pm बजे
योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं की हकीकत जनता को बताएंगी डिंपल यादव, सपा का बड़ा गेम प्लान - samajwadi party prepared to put mp dimple yadav on front against bjp

सौजन्य से:- Jagran

योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं की हकीकत जनता को बताएंगी डिंपल यादव, सपा का बड़ा गेम प्लान

MP Dimple Yadav: डिंपल यादव ने समय-समय पर उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाया है। समाजवादी ...और पढ़ें

HighLights

- लोकसभा के मानसून सत्र में काफी एक्टिव थीं मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव

- जेन जी के बीच भी काफी लोकप्रिय डिंपल यादव को फ्रंट पर ला रही सपा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बड़ा प्लान किया है। पार्टी ने मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव को फ्रंट पर ला दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डिंपल यादव ने लोकसभा के मानसून सत्र में सरकार की योजनाओं पर संसद भवन में सवाल उठाने के साथ ही उनको सड़क पर भी घेरा। सांसद डिंपल यादव जंतर-मंतर पर भी पहुंचीं और जेन जी के बीच काफी लोकप्रिय हो गईं।

सांसद डिंपल यादव की उपयोगिता का अब समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भी लाभ लेने के प्रयास में है और उनको फ्रंट पर ला रही है। डिंपल यादव ने समय-समय पर उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाया है। समाजवादी पार्टी अब उनका उपयोग योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं की कलई खोलने में करेगी।

सिर्फ बातें करने से नहीं होगा महिलाओं की शक्ति का विकास

सांसद डिंपल यादव ने कहा सिर्फ महिला सशक्तिकरण की बातें करने से महिलाओं की शक्ति का विकास नहीं होगा। यह तो उन्हें असल प्रतिनिधित्व देने से ही संभव होगा। हमारा संकल्प है कि आबादी का आधा हिस्सा होने वाली हर महिला की गरिमा और समृद्धि सुनिश्चित की जाए।

भाजपा सरकार पर हमला बोला

सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि ‘सम्मान‘ शब्द जानबूझकर चुना गया है। हर महिला का सबसे पहला अधिकार और गारंटी उनका सम्मान होना चाहिए। इसका उसकी सामाजिक या आर्थिक स्थिति से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए। एक महिला सम्मान की हकदार सिर्फ इसलिए है क्योंकि वह एक महिला है। महिला की आर्थिक स्वतंत्रता अपने आप में सशक्तिकरण का ही एक रूप है।

आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करें

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि जहां सशक्तिकरण का मतलब समानता सुनिश्चित करके महिलाओं को सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है, वहीं आर्थिक सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशें करना। 'महिला' (oman) शब्द का इस्तेमाल जानबूझकर किया गया है क्योंकि लड़की, युवती या लेडी जैसे शब्द किसी खास उम्र के समूह की ओर इशारा करते हैं, जबकि 'महिला' शब्द एक जेंडर को दिखाता है और इसलिए यह हर उम्र की महिलाओं पर लागू हो सकता है।

अखिलेश ने डिंपल की ओर किया इशारा और बोले-मुखर बनो

लखनऊ में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव पोडियम पर खड़े होकर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी एक पत्रकार ने कहा कि डिंपल यादव जी से एक सवाल हो जाए तो अखिलेश यादव ने तुरंत से कहा कि आप किसी से भी पूछ सकते हैं। पत्रकार ने कहा कि क्या केवल महिला पत्रकार ही पूछें तो अखिलेश ने मुस्कुराते हुए कहा कि नहीं बुजुर्ग भी पूछ सकते हैं। इसके बाद डिंपल यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ‘मुखर बनो’।

सपा की महिलाओं को लुभाने वाली चाल

सपा ने महिलाओं को लुभाने के लिए बड़ा दांव चला है। सपा ने सरकार बनने पर स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू करने का ऐलान किया है। जिसमें वार्षिक 40,000 रुपये सहायता का प्रावधान है। सपा सांसद डिंपल यादव ने सपा की ओर से स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू करने का ऐलान किया। जिसकी शुरुआत 40 हजार रुपये से होगी। उन्होंने बताया कि हर साल कि इसमें बढ़ोतरी की जाएगी। सिर्फ महिला सशक्तिकरण की बातें करने से महिलाओं की शक्ति का विकास नहीं होगा, बल्कि उन्हें असल प्रतिनिधित्व देने से ही यह संभव होगा। हमारा संकल्प है कि आबादी का आधा हिस्सा होने वाली हर महिला की गरिमा और समृद्धि सुनिश्चित की जाए।

स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना की अहम बातें

इस योजना के तहत सपा महिलाओं के खातों में सीधे धनराशि भेजेगी, जिससे महिलाओं को आर्थिक आजादी मिलेगी। वहीं हर प्रतिभावान छात्रा को 'लैपटॉप' देकर उनको नई शिक्षा और सीख के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सपा ने महिलाओं को 'मोबाइल' फोन देने का भी वादा किया ताकि वो स्वतंत्र रूप से सामाजिक संवाद स्थापित कर सकें। 'पीडीए पाठशाला' के माध्यम से स्त्री के हुनर को विकसित करके रोजगार से जोड़ा जाएगा।

1090 'विमेन पावर' लाइन को फिर से मजबूत

सपा ने 1090 विमेन पावर को फिर से मजबूत करने का वादा किया है। जिसमें पर्याप्त प्रशिक्षित महिला कर्मी, तय समय में कार्रवाई, शिकायत के निपटारे तक फॉलोअप और जिला स्तर पर जवाबदेही तय होगी।

महिलाओं को दो दिन आकस्मिक अवकाश

कामकाजी महिलाओं को हर महीने दो दिन आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। हर दफ्तर में, सरकारी हो या निजी में महिलाओं के लिए अनिवार्य रूप से शौचालय की व्यवस्था होगी। महिलाओं के लिए समर्पित एम्बुलेंस सेवा बनेगी। तय समय सीमा और प्रशिक्षित महिला स्टाफ के साथ गर्भवती माताओं को प्राथमिकता देने का ऐलान किया गया है।

लड़कियों की स्कूल फीस पर बड़ा ऐलान

लड़कियों की सरकारी स्कूल में पूरी फीस माफ और प्राइवेट स्कूल में आधी फीस किए जाने का ऐलान किया गया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाली हर छात्रा को लैपटॉप दिया जाएगा। हर तहसील में सुव्यवस्थित वृद्धाश्रम व जेरिएट्रिक केयर, महिलाओं की पूरे प्रदेश में निःशुल्क बस यात्रा का ऐलान किया है।

सपा की इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव, इकरा हसन, प्रिया सरोज, सपा विधायक नसीम सोलंकी, रागिनी सोनकर, सपा की वरिष्ठ नेता जूही सिंह, मधु गुप्ता, सपा नेता पूजा शुक्ला सहित कई महिला पदाधिकारी मौजूद थीं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें