प्रयागराज में सपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप
प्रयागराज में सपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप मुंगराव गांव निवासी जिला सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. यूपी…

सौजन्य से:- ABP News
प्रयागराज में सपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप
मुंगराव गांव निवासी जिला सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.
यूपी के प्रयागराज में गंगानगर जोन के हंडिया क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता की हत्या से सनसनी फैल गई है. मंगलवार (15 सितंबर) को बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने सपा नेता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज के दौरान सपा नेता को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि मुंगराव गांव निवासी जिला सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव अज्ञात हमलावरों के हमले में गोली के शिकार हो गए. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
अयोध्या गोलीकांड से गरमाई सियासत, स्वामी प्रसाद मौर्य ने किया प्रदर्शन
सपा नेता की हत्या की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सपा नेता पर यह जानलेवा हमला हंडिया थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ है. जिससे पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है. फिलहाल इस घटना को किसके द्वारा अंजाम दिया गया है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश
पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारोपियों की तलाश कर रही है. फिलहाल वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं सपा नेता के परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है.
सपा नेता के करीबियों के मुताबिक वे कुछ लोगों से बात कर रहे थे. इस बीच हेलमेट लगाकर तीन बदमाश आए और उनके ऊपर फायरिंग कर दी. फायरिंग के बाद पीठ में गोली लगने से वे वहीं जमीन गिर पड़े इतने में बदमाश वहां से फरार हो गए.
पुलिस अब चश्मदीदों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है. साथ ही घटना के पीछे की वजह भी तलाश रही है. पुलिस इस मामले में यह भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि कहीं यह हत्या किसी पुरानी रंजिश के तहत तो नहीं हुई है.
'एक फार्म हाउस में मेरी हत्या का प्लान...', चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


