'डकैतों का गिरोह है सपा', सीएम योगी का बड़ा हमला, कहा- अपनी अय्याशी के लिए प्रदेश के खजाने पर डकैती डाली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में 305 करोड़ रुपये की लागत वाली 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्होंन…

सौजन्य से:- Navbharat Times
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में 305 करोड़ रुपये की लागत वाली 80 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में सरकार, राज्य और नौकरशाही वही थी, लेकिन तब न सुरक्षा थी, न विकास, न सम्मान और न रोजगार। गरीबों को आवास और बिजली तक उपलब्ध नहीं थी। स्कूल नकल के अड्डे बन गए थे। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों की जर्जर हालत उस समय की सरकारों की जर्जरता का ही प्रमाण प्रस्तुत करती थी।
पूर्वी यूपी में पहले मां-बाप अपने बच्चों को लेकर चिंतित रहते थे
मुख्यमंत्री योगी ने पूर्वी यूपी में इंसेफ्लाइटिस की समस्या को लेकर भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से 15 नवंबर तक देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और बस्ती में पहले भय और दहशत का माहौल रहता था। हर मां-बाप अपने मासूम बच्चों को लेकर चिंतित रहता था। उन्होंने कहा कि यह बीमारी नहीं थी, यह उस समय की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सरकारों की बीमार मानसिकता थी। यह बीमार मानसिकता थी जो यहां के मासूमों को निगल रही थी और इनके कानों में जूं तक नहीं रेंगता था। ये मौन बने रहते थे, इनकी संवेदना मर चुकी थी।सपा ने जय प्रकाश नारायण को भी नहीं छोड़ा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसका दुष्परिणाम यहां के मासूमों को भुगतना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि 40 वर्षों में 50 हजार से अधिक मासूमों की मौत हुई, लेकिन एक भी बार समाजवादी पार्टी का मुख्यमंत्री, कांग्रेस का मुख्यमंत्री या कांग्रेस का प्रधानमंत्री यहां पीड़ितों का हाल जानने के लिए नहीं आया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को लेकर भी समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने अपनी विचारधारा के मुखिया जय प्रकाश नारायण को भी नहीं छोड़ा।864 करोड़ खर्च करके भी परियोजना अधूरी
सीएम योगी ने कहा कि जेपीएनआईसी की प्रारंभिक लागत करीब 200 करोड़ रुपये थी, लेकिन सपा सरकार में इस पर 864 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए और इसके बावजूद परियोजना अधूरी रह गई। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इसे पूरा करने में अब भी 150 से 200 करोड़ रुपये खर्च करने की आवश्यकता है। योगी ने आरोप लगाया कि सपा की मंशा सरकारी खजाने से 900 से 1000 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद जेपीएनआईसी को एक निजी कंपनी के हवाले करने की थी।कमाई घर ले जाने की थी योजना
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस कंपनी से सपा के नेताओं का संबंध था और कमाई उनके घर जाने की योजना थी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान डिंपल यादव, अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव का भी नाम लिया। मुख्यमंत्री ने सपा सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि उस समय कब्रिस्तान की बाउंड्री के नाम पर पैसा खर्च किया जाता था। उन्होंने कहा, सपा का मतलब लूट-खसोट, सपा का मतलब डकैतों का गिरोह। उन्होंने सपा सरकार में बेटियों के साथ हुए व्यवहार का भी जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।सीएम योगी ने किया अखिलेश पर तंज
सीएम योगी ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू किए जाने के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब सरकार मुफ्त बस यात्रा का शुभारंभ कर रही थी, तब समाजवादी पार्टी के बबुआ की नींद टूटी और उन्होंने जल्दबाजी में प्रेस वार्ता बुला ली। योगी ने कहा कि भूल गए कि बोलना क्या है, कहने लगे कि 4 लाख लेंगे, 40 हजार लेंगे इन लोगों से। हमने कहा लेना नहीं, देना है इनको।उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब वे दोपहर 12 बजे सोकर उठेंगे तो उनका दिमाग कैसे काम करेगा। उन्होंने कहा कि उनके अंदर केवल झुंझलाहट बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में एक पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, एक बार हमने सुना कि एक पत्रकार के गले पर तलवार रख दी थी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


