होमक्राइमडॉ. अंजनी चतुर्वेदी को यूपी पुलिस का शौर्य सम्मान मिला: कोरांव तहसील में हर्ष, बिजनौर में सीओ धामपुर पद पर हैं सेवारत - Saji(Koraon) News
क्राइम

डॉ. अंजनी चतुर्वेदी को यूपी पुलिस का शौर्य सम्मान मिला: कोरांव तहसील में हर्ष, बिजनौर में सीओ धामपुर पद पर हैं सेवारत - Saji(Koraon) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Saji - UP Police Shaurya Samman: CO Dhampur Dr Anjani Kumar Chaturvedi Honored डॉ. अंजनी चतुर्वेदी को यूपी पुलिस का शौर्य सम्मान मिला:कोरांव तहसील में हर्ष, बिजनौर में स…

Dainik Bhaskar के अनुसार1 सितंबर 2026 को 01:31 pm बजे
डॉ. अंजनी चतुर्वेदी को यूपी पुलिस का शौर्य सम्मान मिला:  कोरांव तहसील में हर्ष, बिजनौर में सीओ धामपुर पद पर हैं सेवारत - Saji(Koraon) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Prayagraj

- Saji

- UP Police Shaurya Samman: CO Dhampur Dr Anjani Kumar Chaturvedi Honored

डॉ. अंजनी चतुर्वेदी को यूपी पुलिस का शौर्य सम्मान मिला:कोरांव तहसील में हर्ष, बिजनौर में सीओ धामपुर पद पर हैं सेवारत

- कॉपी लिंक

प्रयागराज के कोरांव निवासी डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे जनपद बिजनौर में सीओ धामपुर के पद पर तैनात हैं। इस सम्मान से कोराँव क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, डॉ. चतुर्वेदी को यह सम्मान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपनी ड्यूटी के प्रति अद्वितीय निष्ठा व शौर्य प्रदर्शित करने के लिए दिया गया है। धामपुर सर्किल में तैनाती के दौरान उन्होंने कई जटिल मामलों का सफलतापूर्वक अनावरण कर अपराधियों पर शिकंजा कसा है।

यह खबर कोरांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे कोरांव की माटी का गौरव बताया। उनका कहना है कि डॉ. चतुर्वेदी ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे कोराँव का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी को हार्दिक बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रमोद मिश्रा पयासी, सौरभ सोनी, अहद अहमद सिद्दीकी (प्रधान अल्हवा), महताब खान, पिंटू चौबे, शशि द्विवेदी, बबुआन द्विवेदी, नर सिंह केसरी, कोराँव चेयरमैन ओम प्रकाश केसरी, बबलू केसरी और कोरांव ब्लाक प्रमुख मुकेश कोल प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें