अयोध्या में जल्द ही आधुनिक स्वरूप में दिखेगा संत निवास, पांच कोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहा है निर्माण
अयोध्या में संत निवास का निर्माण हो रहा है। योगी सरकार कायाकल्प, 3.35 करोड़ से जीर्णोद्धार-सौंदर्यीकरण करवा रही है। जी+1 भवन में सत्संग सभागार से प्रतीक्षालय तक सुविधा, रसोई और कार्यालय का भी निर्माण होगा। वीएन दास, अयोध…

सौजन्य से:- Navbharat Times
अयोध्या में संत निवास का निर्माण हो रहा है। योगी सरकार कायाकल्प, 3.35 करोड़ से जीर्णोद्धार-सौंदर्यीकरण करवा रही है। जी+1 भवन में सत्संग सभागार से प्रतीक्षालय तक सुविधा, रसोई और कार्यालय का भी निर्माण होगा।
वीएन दास, अयोध्या: राम नगरी अयोध्या पांच कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित संत निवास का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। पर्यटन विभाग की धनराशि से संवर रहे इस परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे धार्मिक यात्रियों और संतों के ठहराव व आयोजनों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
परियोजना पर खर्च हो रहे हैं 3.35 करोड़ रुपये
कार्य योजना के अनुसार, जी+1 भवन का निर्माण किया जा रहा है। भूतल पर सत्संग भवन, प्रतीक्षालय, ऑफिस, रसोई घर, इलेक्ट्रिकल रूम, टॉयलेट ब्लॉक और पेयजल व्यवस्था जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रस्तावित हैं। प्रथम तल पर चार कक्ष, पेयजल व्यवस्था, टॉयलेट ब्लॉक और शौचालय सहित चार कमरों का निर्माण हो रहा है। इन सुविधाओं से संत निवास पूर्णतः सुविधा संपन्न बन जाएगा। परियोजना की स्वीकृत लागत 3.35 करोड़ रुपये है। वर्तमान में संरचनात्मक कार्य पूरा हो चुका है और फिनिशिंग का काम प्रगति पर है।
बाहर से आने वाले लोगों को भी मिलेगी सुविधा
निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है। अयोध्या परियोजना प्रबंधन मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि संस्था प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध तरीके से आकार दे रही है। यह परियोजना न केवल स्थानीय संतों और भक्तों के लिए, बल्कि बाहर से आने वाले धार्मिक पर्यटकों के लिए भी सुविधाजनक साबित होगी। अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास सराहनीय है।
संतों और भक्तों के ठहराव की व्यवस्था को प्राथमिकता
परियोजना के पूर्ण होने के बाद सत्संग, बैठकें और अन्य धार्मिक आयोजन आसानी से हो सकेंगे। प्रतीक्षालय, रसोई और पर्याप्त शौचालय जैसी सुविधाएं यात्रियों को राहत देंगी। पेयजल व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। प्रथम तल पर उपलब्ध कक्ष संतों के आवास के लिए उपयोगी साबित होंगे। निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से आवंटित धनराशि का सदुपयोग करते हुए परिसर को आकर्षक और उपयोगी बनाया जा रहा है।
परिसर के विकास से अयोध्या की आकर्षण क्षमता और बढ़ेगी
श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के सीईओ व नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने कहा कि जीर्णोद्धार का कार्य प्रदेश सरकार के विजन के अनुरूप धार्मिक पर्यटन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है। संस्था प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध तरीके से आकार दे रही है। परिसर के विकास से अयोध्या की आकर्षण क्षमता और बढ़ेगी।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


