गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर डंपर की टक्कर से युवक की मौत: पहचान नहीं हो पाई, पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा - Saidpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Ghazipur - Saidpur - Gorakhpur Varanasi Highway Accident | Unknown Youth Killed By Dumper गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर डंपर की टक्कर से युवक की मौत:पहचान नहीं हो पाई, पुलिस ने शव मोर्च…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ghazipur
- Saidpur
- Gorakhpur Varanasi Highway Accident | Unknown Youth Killed By Dumper
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर डंपर की टक्कर से युवक की मौत:पहचान नहीं हो पाई, पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा
- कॉपी लिंक
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर गुरुवार शाम एक डंपर की टक्कर से सड़क पार कर रहे 28 साल के अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के पास मौजूद सामानों की तलाशी ली, लेकिन उसकी पहचान से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा गया। यह घटना सैदपुर थाना क्षेत्र के महुलिया गांव के पास हुई, जब युवक हाईवे पार कर रहा था।
गाजीपुर से वाराणसी की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक का सिर डिवाइडर से टकराकर फट गया।
उसे तुरंत सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।
पुलिस ने युवक की पहचान के लिए उसके शव की फोटो आसपास के गांवों के लेखपालों, प्रधानों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों के जरिए ग्रामीणों में फैलाई है। हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


