सहारनपुर मस्जिद विवाद में इकरा हसन हाउस अरेस्ट, घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात
सहारनपुर मस्जिद विवाद में इकरा हसन हाउस अरेस्ट, घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद विवाद में कैराना सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. इकरा हसन सहारनपुर जा रहीं थीं. इमरान मसूद ने लोगों से…

सौजन्य से:- ABP News
सहारनपुर मस्जिद विवाद में इकरा हसन हाउस अरेस्ट, घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात
सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद विवाद में कैराना सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. इकरा हसन सहारनपुर जा रहीं थीं. इमरान मसूद ने लोगों से संयम की अपील की है.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट स्थित मस्जिद को अवैध घोषित करने के बाद उसे गिराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कैराना सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. रात से ही उनके घर पर पुलिस तैनात है. इस पर इकरा हसन ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, सहारनपुर जाकर अधिकारियों से मिलकर जनता की आवाज उठाने की तैयारी थी, लेकिन मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया गया. मुझे घर से बाहर तक नहीं निकलने दिया गया."
सपा सांसद इकरा हसन ने आगे कहा कि क्या जनता के मुद्दे पर अधिकारियों से मिलना अब अपराध है? आगे कि जनप्रतिनिधि को रोककर जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती. उनके घर के बाहर काफी पुलिस फोर्स तैनात है.
इमरान मसूद ने संयम की अपील की
सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने कलक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश के बाद जनता से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि न्यायालय की प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए और किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ बयानबाजी से बचना चाहिए.
इमरान मसूद ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील करते हुए कहा कि मामले का समाधान संवैधानिक और न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से ही होना चाहिए. उन्होंने समर्थकों और आम जनता से सोशल मीडिया पर भी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न करने की अपील की. उन्होंने भरोसा जताया कि न्यायपालिका के फैसले का सम्मान करते हुए आगे की कार्यवाही कानून के दायरे में होगी. और मस्जिद को लेकर हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे.
एमएलसी शाहनवाज खान जिलाधिकारी से मिले
कलेक्ट्रेट प्रकरण को लेकर एमएलसी शाहनवाज खान और कई पार्षद रात में ही जिलाधिकारी आवास पहुंचे.एमएलसी शाहनवाज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कलेक्ट्रेट मस्जिद में ध्वस्तीकरण रात में ही कराया जा रहा है.एमएलसी ने शहरवासियों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है.इसके साथ ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनसे हाईकोर्ट में जाने तक किसी भी कार्यवाही को ना करने का आग्रह किया.
कलेक्ट्रेट के सभी गेट बंद
कल जिला न्यायालय द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट के कलेक्ट्रेट में स्थित मस्जिद के अवैध घोषित किये जाने के आदेश को बरकरार रखा गया था. जिसके बाद प्रशासन के द्वारा कलेक्ट्रेट के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं.मस्जिद को सील अथवा ध्वस्त रात में ही किये जाने की चर्चा जोरों पर है. किसी को भी कलेक्ट्रेट में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.
यह भी पढ़ें: UP चुनाव को लेकर कांग्रेस का खास प्लान, प्रियंका गांधी खुद कर रहीं मॉनिटरिंग
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


