होमक्राइम'कुएं में शव मिला तो तुम्हारा, शिवलिंग मिला तो हमारा', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर साध्वी प्राची का बयान
क्राइम

'कुएं में शव मिला तो तुम्हारा, शिवलिंग मिला तो हमारा', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर साध्वी प्राची का बयान

सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुएं से शव मिला तो तुम्हारा और शिवलिंग मिला तो हमारा। उन्होंने मदरसा शिक्षा पर भी सवाल उठाए। हाइलाइट्स साध्वी प्राची ने मस्जिद ध्वस्तीकरण पर दी तीखी…

Navbharat Times के अनुसार6 सितंबर 2026 को 05:31 pm बजे
'कुएं में शव मिला तो तुम्हारा, शिवलिंग मिला तो हमारा', सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर साध्वी प्राची का बयान

सौजन्य से:- Navbharat Times

सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुएं से शव मिला तो तुम्हारा और शिवलिंग मिला तो हमारा। उन्होंने मदरसा शिक्षा पर भी सवाल उठाए।

हाइलाइट्स

साध्वी प्राची ने मस्जिद ध्वस्तीकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया

मदरसों की तालीम पर उठाए सवाल, जांच की मांग

साध्वी प्राची ने खुदाई में शिव अवशेष मिलने का दावा किया

रामबाबू मित्तल, मुजफ्फरनगर: भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची रविवार को मुजफ्फरनगर पहुंचीं। उन्होंने सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद के हिस्से को हटाए जाने और इस मामले को लेकर हो रही सियासत पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के तहत कार्रवाई हुई है। ऐसे में इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।

साध्वी प्राची ने कहा कि कोर्ट के आदेश का सम्मान सभी को करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस कार्रवाई को लेकर राजनीति कर रहे हैं। उनके मुताबिक, जो लोग कोर्ट और सरकार के फैसले पर सवाल उठाकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वे ओछी राजनीति कर रहे हैं।

कोर्ट के आदेश का सम्मान होना चाहिए

उन्होंने सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में हुई कार्रवाई को लेकर कहा कि यदि किसी निर्माण को हटाने का आदेश कोर्ट ने दिया है तो प्रशासन द्वारा उस आदेश का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न तो न्यायपालिका का अपमान होना चाहिए और न ही किसी कार्रवाई को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जाना चाहिए।

मदरसा शिक्षा पर उठाए सवाल

साध्वी प्राची ने मदरसों में दी जाने वाली शिक्षा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इन्हें मदरसों में तालीम दी जाती है, 72 हूरों के दर्शन कराए जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसी कथित शिक्षा की जांच कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसी शिक्षा नहीं दी जानी चाहिए, जिससे समाज में वैमनस्य बढ़े।

कुएं पर दिया बयान

ऐतिहासिक कुएं से जुड़े दावों पर भी साध्वी प्राची ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां खुदाई होती है, वहां शिव से जुड़े अवशेष मिलने की बात सामने आती है। इसी संदर्भ में उन्होंने विवादित अंदाज में कहा कि शव मिला तो तुम्हारा, शिव मिले तो हमारा। उन्होंने आगे कहा कि जहां-जहां खुदाई होती है, वहां शिव से जुड़े अवशेष मिलने की बात सामने आती है।

छपरा घटना पर कहा- सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

साध्वी प्राची ने मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के छपरा गांव में नाबालिग से जुड़ी घटना को भी बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराध किसी भी वर्ग या समुदाय से जुड़ा हो, दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए।

लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।

अनुभव

यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।

शिक्षा

राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें