होमक्राइमकानपुर RTO ऑफिस में बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर घुसे 50 पुलिसवाले: 22 दलालों को दौड़ाकर पकड़ा, कई दीवार फांदकर भागे; बाबू से 1 लाख मिले - Kanpur News
क्राइम

कानपुर RTO ऑफिस में बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर घुसे 50 पुलिसवाले: 22 दलालों को दौड़ाकर पकड़ा, कई दीवार फांदकर भागे; बाबू से 1 लाख मिले - Kanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur RTO Raid | Crime Branch Arrests 22 Agents; Office Gates Closed कानपुर RTO ऑफिस में बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर घुसे 50 पुलिसवाले:22 दलालों को दौड़ाकर पकड़ा, कई दीवार फांद…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 अगस्त 2026 को 02:56 pm बजे
कानपुर RTO ऑफिस में बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर घुसे 50 पुलिसवाले:  22 दलालों को दौड़ाकर पकड़ा, कई दीवार फांदकर भागे; बाबू से 1 लाख मिले - Kanpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kanpur

- Kanpur RTO Raid | Crime Branch Arrests 22 Agents; Office Gates Closed

कानपुर RTO ऑफिस में बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर घुसे 50 पुलिसवाले:22 दलालों को दौड़ाकर पकड़ा, कई दीवार फांदकर भागे; बाबू से 1 लाख मिले

- कॉपी लिंक

कानपुर के RTO ऑफिस में जिला प्रशासन और 50 पुलिसवालों की टीम ने छापा मारा। सभी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर अचानक अंदर घुसे और ऑफिस के दोनों गेट बंद करा दिए। छापेमारी देखकर एजेंट (दलाल) इधर-उधर भागने लगे। RTO के बाहर अवैध वेंडर दुकानें बंद कर भाग गए।

पुलिसवालों ने दौड़ाकर 22 दलालों को पकड़ लिया। हालांकि, अफरा-तफरी के बीच कई दलाल दीवार फांदकर भाग गए। इस दौरान पुलिसवालों की एक वकील से भी झड़प हो गई। टीम को कैश डिपार्टमेंट के बाबू विपिन कुमार के पास 15 हजार रुपए कम मिले। वहीं, चालान बाबू मृदुल मिश्रा के पास एक लाख रुपए कैश मिले। वह इन पैसों का हिसाब नहीं दे सके। RTO के आरआई (रीजनल इंस्पेक्टर) संतोष यादव से बंद कमरे में एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने पूछताछ की।

वहीं, SDM सदर अनुभव सिंह ने बताया कि एक ट्रक चालक ने शिकायत की थी। उसका एआरटीओ ने प्रदूषण, ट्रक का हॉर्न न बजने और सीट बेल्ट न लगाने का चालान किया था। उससे 26,700 रुपए लिए, जबकि रसीद 21, 700 की दी। इसके बाद आज (सोमवार) दोपहर करीब 1:30 बजे रेड डाली गई। इस दौरान पुलिस टीम ड्रोन से निगरानी करती रही।

पहले 3 तस्वीरें देखिए…

चालान बाबू के पास एक लाख कैश मिला, हिसाब नहीं दे सका

छापेमारी के दौरान जिला प्रशासन और क्राइम ब्रांच की टीम ने एआरटीओ आलोक कुमार के साथ हर एक विभाग में दस्तावेज खंगाले। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के लैपटॉप और कंप्यूटरों की भी जांच की। पहले कैश डिपार्टमेंट में छापेमारी करने के बाद एसओजी की टीम सारथी भवन पहुंची।

यहां काउंटर नंबर- 6 पर गई, जहां गाड़ियों के लाइसेंस का बायोमीट्रिक होता है। यहां पर आजमगढ़ के रहने वाले कर्मचारी मुजाहिद फारुकी से पूछताछ की। मुजाहिद ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक साइट नहीं चलने की वजह से बायोमीट्रिक नहीं हो पाई है। 12 से 3:30 बजे तक 15 बायोमीट्रिक की गईं।

SDM बोले- भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई

एसडीएम अनुभव सिंह ने बताया- विभाग की काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले ट्रक चालक कामता प्रसाद ने शनिवार (22 अगस्त) को शिकायत की थी। भौंती बाईपास पर एआरटीओ सोमलता यादव ने उनके ट्रक का चालान किया था।

इसमें सीट बेल्ट और हैवी लाइसेंस नहीं होने का भी चालान किया गया, जबकि ट्रक में सीट बेल्ट नहीं होती। कामता के पास हैवी लाइसेंस था। इसके बाद भी उसका चालान किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने टीम बनाकर छापेमारी की। करीब 3 घंटे तक चली छापेमारी के बाद पुलिस टीम सभी 22 दलालों को काकादेव थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

एसडीएम ने बताया कि जांच टीम ने पूरे RTO परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान जरूरी दस्तावेज, CCTV फुटेज और डिजिटल रिकॉर्डिंग को कब्जे में लिया गया है। शुरुआती जांच में कैश के रखरखाव में गड़बड़ी सामने आई है। अलग-अलग जगहों पर 5 से 7 हजार रुपए और अन्य रकम में भी अंतर मिला है।

सभी दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट अधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ट्रक ड्राइवर बोला-ARTO ने 26,700 लिए, 21,700 की रसीद दी

ट्रक ड्राइवर कामता प्रसाद ने बताया- मैं जेके सीमेंट का ट्रक चलाता हूं। शनिवार को भरुवा से मंधना सीमेंट लादकर जा रहा था। भौंती बाईपास पर आरटीओ सोमलता यादव ने मेरा 26,750 रुपए का चालान कर दिया। कार्रवाई की वजह, ट्रक में सीट बेल्ट न लगाना, हॉर्न न बजने की अनियमितता बताई गई।

चालान भरने के बाद मुझे 21,700 रुपए की रसीद मिली, जबकि पेमेंट 26,700 लिया गया था। 5000 रुपए कम की रसीद मिलने पर मैंने अफसरों से शिकायत की, लेकिन मुझे भगा दिया गया। इसके बाद मैंने जिला प्रशासन से शिकायत की थी।

------------------------------

ये खबर भी पढ़िए-

आजम का किला ढहाने वाले IAS को नहीं मिला सेवा-विस्तार, संगीता सिंह मुरादाबाद की कमिश्नर बनीं

यूपी सरकार ने रविवार रात 17 IAS अफसरों का तबादला कर दिया। अलीगढ़ कमिश्नर संगीता सिंह को मुरादाबाद की कमान सौंपी गई। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि सपा नेता आजम खान का किला ढहाने वाले मुरादाबाद कमिश्नर आन्जनेय सिंह को 8वीं बार सेवा विस्तार नहीं मिला।

उन्हें सरकार ने रिलीव कर दिया। अब उनका सिक्किम कैडर में लौटना तय है। हालांकि, वे अब नई दिल्ली में सिक्किम के स्थानिक आयुक्त के पद पर तैनाती पाने का प्रयास कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें